14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा में पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
chhindwara news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा में एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उससे उठता धुएं का गुबार काफी दूर तक साफ दिखाई दे रहा था। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है।

वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है। आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। 80 लाख से 1करोड़ रूपये तक के नुकसान होने की आशंका जताई गई है। किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री को नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे। उसी कारण आग फैल गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान अधिक होने के कारण बार-बार लपटें भड़क रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर नियंत्रण पाने में मशक्कत कर रही है।

आसपास के इलाके खाली कराए गए

भीषण आग को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।