
minor girl assaulted by brothers friend (demo pic)
mp news: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग पीड़िता के भाई का दोस्त है। आरोपी ने नाबालिग के घर में अकेली होने का फायदा उठाया और घर में घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई जिसके बाद पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग ने पिता के साथ पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो 9 मार्च को घर पर अकेली थी। माता-पिता एक शादी में गए हुए थे और भाई भी घर पर नहीं था। इसी दौरान भाई का दोस्त घर पर आया और उसे जबरदस्ती पकड़कर घर के पीछे लगे पेड़ के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाई। जब माता-पिता घर लौटे तो उसने उन्हें पूरी घटना बताई और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने आई।
पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जुन्नारदेव थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अंजना मरावी ने बताया कि यह घटना 9 मार्च की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
12 Mar 2026 09:50 pm
Published on:
12 Mar 2026 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
