7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन सूचना केन्द्र, वाचनालय और नर्सरी से ग्रामवासियों को मिलेगी जानकारी

नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ग्राम चारगांव में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए नवांकुर आदर्श ग्राम में जन सूचना केन्द्र, वाचनालय, नर्सरी, नवांकुर सखी आदि विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

2 min read
Google source verification

नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ग्राम चारगांव में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए नवांकुर आदर्श ग्राम में जन सूचना केन्द्र, वाचनालय, नर्सरी, नवांकुर सखी आदि विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। संस्था अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने सेक्टर की सभी प्रस्फुटन समितियों के साथ ग्राम में बोर्ड लगाने, किए गए कार्यों को पोर्टल पर अपडेट करने, दस्तावेज संधारण करने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा की। परामर्शदाता श्यामलराव ने सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेक्टर में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।


महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिछुआ में कार्यशाला


शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सायमा सरदेशमुख ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य थीम दान करके लाभ प्राप्त करें पर विस्तृत विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं से चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक धर्म में दान को सर्वोत्तम सेवा माना गया है। दान और समानता का सिद्धांत ही मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर डॉ. अजीत डेहरिया, डॉ. मनिता कौर विरदी तथा डॉ. कीर्ति डेहरिया ने भी अपने विचार साझा किए। छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से अपनी बात रखी।

सुगम मानस मंडल के सदस्य प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आज जाएंगे अयोध्या


सुगम मानस मंडल की ओर से प्रभु श्रीराम के दर्शन करने तीन दिवसीय अयोध्या की यात्रा होगी। 11 मार्च की सुबह वापसी होगी।
सुगम मानस मंडल के संयोजक रमेश पोफली (अधिवक्ता) ने बताया कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु के श्री चरणों में आराधना करेंगे । इस यात्रा में मंडल के सभी सक्रिय सदस्य भाग लेंगे । यह यात्रा शनिवार सायं 6 बजे स्थानीय गणेश चौक स्थित श्री राम मंदिर पोफली बाड़ा से बस के साथ रवाना होगी । इस यात्रा में सर्वप्रथम प्रयागराज, काशी विश्वनाथ और अयोध्या में स्थित प्रभु श्री रामचंद्र जी का दिव्य दर्शन करेंगे। वापसी में चित्रकूट के देव स्थानों का दर्शन, मां मंदाकनी नदी के दर्शन का पुण्य लाभ एवं कामदगिरी पर्वत के दर्शन कर और छिंदवाड़ा वापसी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । यह कार्यक्रम 7 मार्च को प्रारंभ होकर 11 मार्च को छिंदवाड़ा में संपन्न होगा ।


केसरीनंदन हनुमान मंदिर में होली मिलन समारोह ८ मार्च को

रंग पंचमी के शुभ अवसर पर केसरीनंदन हनुमान मंदिर ट्रस्ट में 8 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे शहर के सभी भक्तों, धार्मिक बंधुओं, धार्मिक संगठनों व सामाजिक संगठनों के लोग सम्मिलित होंगे।