6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीरता पदक प्राप्त आशुतोष वरदेय का कांग्रेस ने किया सम्मान

सीआरपीएफ के उप कमांडेंट का राजीव भवन में हुआ सम्मान समारोह

3 min read
Google source verification
सम्मान समारोह

सम्मान समारोह

छिंदवाड़ा. वीरता पदक से सम्मानित वीर जवान आशुतोष वरदेय का स्थानीय राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्मान किया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ हुई। छिंदवाड़ा जिले की माटी में पले..बढ़े और पढ़े आशुतोष वरदेय वर्तमान में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में उप कमांडेंट के पद पर सुकमा (छत्तीसगढ़) में पदस्थ है। अपनी विशिष्ठ सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति की ओर से वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। वरदेय ने यह गौरव जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान अद्वितीय साहस, कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए अर्जित किया।

30 अगस्त 2022 को शोपियां में हुए एक साहसिक अभियान के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना तीन दुर्दांत आतंकियों को मार गिराया। 87 वें सीआरपीएफ डे परेड के अवसर पर आशुतोष वरदेय परेड एडजूटेंट की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशुतोष के छिंदवाड़ा आगमन पर जिला कांग्रेस परिवार की ओर से शाल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वरदेय गणेश चौक के निवासी है, उनके पिता नरेंद्र वरदेय की तिलक मार्केट में दुकान है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि देश का मान और छिन्दवाड़ा के अभियान वरदेय से बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को राजीव तिवारी,किरण चौधरी, पप्पू यादव, जय सक्सेना ने भी सम्बोधित किया।

कांग्रेस ने की गेहूूं उपार्जन की पंजीयन तिथि बढ़ाने की मांग

छिंदवाड़ा. किसानों के गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 7 मार्च को बढ़ाने की मांग किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन पंजीयन सर्वर की समस्या और त्योहार में घोषित अवकाश के कारण अधिकांश किसानों का अभी तक पंजीयन नहीं हो पाया है। जिसके चलते किसानों को कम दामों में फसल बेचना पड़ेगा। वर्तमान में मंडियों में 1800 से लेकर 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक गेहूं के दाम मिल रहे। इससे अधिकांश किसान गेहूं की फसल बेचने से वंचित रह जाएंगे। उनकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाएगा।

महिला कांग्रेस सेवादल ने किया तिलक कार्यक्रम

छिंदवाड़ा.जिला महिला कांग्रेस सेवादल की ओर से भाईदूज का पावन पर्व राजीव भवन स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष दीपक वाजपेयी, प्रभारी राकेश मरकाम, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पंचम अमरोदे, पश्चिम उप ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश भावे, गज्जु इंदौरकर, आशीष पाल उपस्थित हुए।

रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन अनगढ़ हनुमान मंदिर में

छिंदवाड़ा। स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में होलिका दहन के पांचवें दिन सात मार्च को महिला मंडलों के द्वारा रंगपंचमी महोत्सव फाग गायन कर रंग गुलाल के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें राधाकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी, जिसमें नगर के सभी महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया है। फाग, होली, भजन गाकर राधा कृष्ण संग रंग पंचमी उत्सव का आयोजन होगा।

भारतीय शास्त्र परंपरा और शिक्षा के आधुनिक संदर्भ विषय पर सेमीनार

छिंदवाड़ा. शासकीय महाविद्यालय चांद में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित भारतीय शास्त्र परंपरा और शिक्षा के आधुनिक संदर्भ विषय पर 13 व 14 मार्च 2026 को बहुविषयक अंतर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधि से किया जाएगा। सेमीनार में भारतीय शास्त्रों में संचित ज्ञान निधि से आधुनिक शिक्षा प्रणाली में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने लिए मार्गदर्शन लेना चिंतन का केंद्र बिंदु रहेगा। सेमीनार के संयोजक व प्राचार्य प्रो अमर सिंह के अनुसार इस सेमीनार में कनाडा से प्रो वायएल टेखरे, मलेशिया से प्रो ज्ञानसेलम, फिलिपींस से डॉ जेसी लेन एस्टेरा, बांग्लादेश से प्रो एलहाम हुसैन एवं नेपाल से प्रो गुलजार राउत विदेशी विषय विशेषज्ञों के साथ भारत के नामचीन विश्वविद्यालयों के भारतीय शास्त्र परंपरा में पारंगत विलक्षण विद्वान विभिन्न उप विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे। इस सेमीनार में भारत के विभिन्न प्रांतों के शोधार्थी दिए गए उप विषयों पर अपने शोधपत्र व पोस्टर हिंदी या अंग्रेजी भाषा प्रस्तुत करेंगे।