2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र बॉर्डर के समीप सतनूर में सडक़ हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया देर रात 11 बजे तक चक्काजाम, आरटीओ चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के कारण हादसा

2 min read
Google source verification
rto chekpost

rto chekpost

छिंदवाड़ा. नेशनल हाईवे 547 पर महाराष्ट्र बॉर्डर से पहले सतनूर चेकपोस्ट के पास रविवार की रात 8.30 बजे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को ट्रक् कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपति समीप के गांव कोदाडोंगरी के रहने वाले हैं, ग्रामीणों को हादसे की सूचना लगी तो सभी मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और चक्काजाम शुरू कर दिया। तकरीबन 4 घंटे यह चक्काजाम चला। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र बॉर्डर पर सतना चेक पोस्ट के समीप परिवहन विभाग की चेकिंग लगी हुई थी, इसी चेकिंग के दौरान कर्मचारी ट्रक को रोक रहे थे, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन की स्पीड तेज कर दी और बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर देर रात तक चक्काजाम जारी रखें, जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस बल आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के देरी से पहुंचने के कारण ग्रामीण में काफी आक्रोश था।

मौके पर पहुंची सौंसर एसडीओपी प्रियंका पांडे तथा एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाइए जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जो उनकी मांग है उसकी जांच की जाएगी। एसडीओपी प्रियंका पांडे ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई तथा उसका पति घायल है। ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था, जो समझाने के बाद मान गए। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

चेकिंग में लगे वाहन में की तोडफ़ोड़

सतनूर पर परिवहन विभाग की चेकिंग लगी हुई थी जिसके कारण या हादसा होना सामने आया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने चेकिंग में लगे वाहन में जमकर तोडफ़ोड़ की थी, जिससे वाहन चेकिंग में लगे कर्मचारी भाग निकले।