
भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी ने कार्यशाला को संबोधित किया।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य शुक्ला ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उसका कारण केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि मजबूत वैचारिक आधार और समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या है। उन्होंने कहा कि इन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों के बल पर भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में स्थायी और मजबूत सरकार बनाई तथा देश और प्रदेश को निर्णायक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने खुद और जामवंत और कार्यकर्ताओं को हनुमान बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का नाम हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। प्रशिक्षण न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाता है, बल्कि यह हमें नये दृष्टिकोण और सोच के आयाम भी प्रदान करता है।
प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी ने पीपीटी प्रजेंटेशन एवं एआई की जानकारी दी। बताया गया कि 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर और 15 अप्रैल से 20 मई तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
……
.नगर निगम आयुक्त सीपी राय के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ईएलसी के पास पंचर की दुकान के अतिक्रमण तथा चर्च के पास खुले में अवैध रूप से लगाई गई बिरयानी की दुकान को मौके से हटाया गया।
इसी क्रम में खजरी रोड स्थित स्टेट बैंक के पास से प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की की शिकायत एवं छापाखाना क्षेत्र से प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का मौके पर निराकरण कर संतुष्टिपूर्वक बंद कराया गया। इसके अतिरिक्त योजना कार्यालय के सामने गन्ने के रस एवं जूस की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को वहां पर दुकान न लगाने की सख्त हिदायत दी।
…..
एफडीडीआई छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित आरोहण में इंटर-कैंपस खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। वॉलीबाल फाइनल में चेन्नई विजेता एवं हैदराबाद उपविजेता रही। समारोह शुक्रवार को संस्थान के सचिव एवं छिंदवाड़ा कैंपस के कार्यकारी निदेशक कर्नल पंकज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
वॉलीबॉल फाइनल में चेन्नई कैंपस विजेता एवं हैदराबाद कैंपस उपविजेता रहा। क्रिकेट फाइनल में नोएडा कैंपस ने छिंदवाड़ा कैंपस को 12 रनों से पराजित कर खिताब जीता। टेबल टेनिस (एकल) में सीड़ाक्ष सिंह (नोएडा) विजेता एवं भागवत मरावी (छिंदवाड़ा) उपविजेता रहा। टेबल टेनिस पुरुष एकल में अर्णव राज ढींगरा (नोएडा) विजेता एवं क्रिश विश्वकर्मा (छिंदवाड़ा) उपविजेता रहा। महिला एकल में अंजना डी (चेन्नई) विजेता एवं कन्या शेट्टी (नोएडा) उपविजेता रहा। पुरुष युगल में हेमानंद एवं रिचर्ड (चेन्नई) विजेता तथा गर्व एवं तनिष्क (रोहतक) उपविजेता एवं मिक्स्ड डबल्स में अर्णव-कन्या (नोएडा) विजेता एवं हेमानंद-अंजना उपविजेता रहा।
समग्र प्रदर्शन में चेन्नई, नोएडा एवं छिंदवाड़ा कैंपस क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बाहरी कैंपसों से आए प्रतिभागियों एवं स्पोट्र्स समन्वयकों ने छिंदवाड़ा कैंपस की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं आतिथ्य की सराहना की।
Updated on:
27 Feb 2026 10:19 pm
Published on:
27 Feb 2026 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
