
रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक
छिंदवाड़ा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 21 वीं बैठक महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में जोनल कांफ्रेंस हॉल बिलासपुर में आयोजित की गई। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के हस्ते जेडआरयूसीसी मेम्बर का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। जिले का प्रतिनिधित्व जिले के एकमात्र सदस्य के रूप में सांसद प्रतिनिधि जेडआरयूसीसी मेम्बर सत्येन्द्र ठाकुर ने किया, उन्होंने जिले के रेल विकास से संबंधित कई विषयों को मीटिंग में प्रमुखता से उठाया है, छिंदवाड़ा से इंदौर उज्जैन के लिए एक इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ की जाए क्योंकि इंदौर मध्यप्रदेश का शिक्षा का हब है बड़ी संख्या में विधार्थी अध्ययन के लिए इंदौर जाते है। साथ ही महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु का आवागमन होता रहता है। छिंदवाड़ा होकर प्रतिदिन इंदौर चलने वाली पेंचवेली ट्रेन म एसी टूे और एसी थ्री व स्लीपर के कोच बढ़ाए जाने चाहिए।
टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा तक बढ़ाया जाना चाहिए। छिंदवाड़ा होकर फिरोजपुर चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस में यात्रियों के भोजन के लिए पेंट्रीकार लगाया जाना चाहिए। छिंदवाड़ा होकर फिरोजपुर जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस का दो मिनट का स्टापेज दतिया में होना चाहिए क्योंकि माता पीतांबरा माई के दर्शन के लिए बड़ी मात्रा में श्रद्धालु दतिया जाते है, साथ ही जैन समुदाय का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोनागिर भी दतिया जिले में है। इसके जवाब में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आश्वासन दिया कि वो पूरी मांगों के लिए उचित प्रयास करेंगे। इस बैठक में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, जेडआरयूसीसी मेम्बर सत्येन्द्र ठाकुर, मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता,डीजीएम समीर कांत माथुर, समस्त रेल अधिकारी व जोन के सदस्य उपस्थित रहे।
Updated on:
24 Feb 2026 12:28 pm
Published on:
24 Feb 2026 12:27 pm
