3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगम की कार्यशैली से असंतुष्ट पार्षद, पहुंच गए जिलाध्यक्ष के पास

-शेषराव यादव ने पार्षदों को दिया आश्वासन, कहा-सुधरेगी निगम की व्यवस्थाएं

less than 1 minute read
Google source verification

नगर निगम कार्यालय और वार्ड में काम करने में आ रही समस्याओं को लेकर सभापति और पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और महापौर विक्रम अहके से मुलाकात की। सभापतियों और पार्षदों ने विस्तार से अपनी समस्याओं को बताया।


भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने समस्याओं को सुनकर कहा कि नगर निगम सीधे जनता के सम्पर्क में होती है। निगम की कार्य व्यवस्था से जनता सीधे प्रभावित होते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य जनता को सहज सुविधा उपलब्ध कराना है। इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही को प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसी भी स्थित में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाओं को सुधारना होगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने उपस्थित सभी सभापतियों और पार्षदों को आश्वासन दिया कि जनोपयोगी कार्य करने में उनको समस्याएं आ रहीं हैं, उन्हें शीघ्र ही दूर किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि इन सभी विषयों को लेकर वे शीघ्र ही नगर निगम कमिश्नर के साथ बैठक करेंगे। महापौर विक्रम अहाके ने सभापति एवं पार्षद से मिलकर चर्चा की और शहर और वार्डो की जो भी समस्या है जल्द से जल्द निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया ।


इस बैठक में पार्षद एवं सभापति संजीव रंगू यादव, प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उईके, जगेन्द्र अल्डक, विजय पाटिल, चन्द्रभान देवरे, मनोज कुशवाह, बलराम साहू, मनोज सक्सेना, श्रीमती गरीमा दामोदर, भरत घई, अभिलाष गोहर, दिवाकर सदारंग, पंडितराम शर्मा, बंटी सक्सेना, अमित माहोरे, धनराज भूरा भावरकर, संगीता उइके, बबलू विश्वकर्मा, शोभना राय, कविता मालवी, संगीता उइके, गयाप्रसाद वाडिवा, अमित माहोरे, जगदीश गोदरे, राजकुमार बघेल, राकेश पहाड़े माइकल, अनीष पटेल, विजय चौहान, उपस्थित रहे।

Story Loader