
छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान के दौरान नेताओं के जुबान खूब फिसल रहे हैं। नेता लगातार विरोधियों और अधिकारियों का अपमान कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी के कई नेता अधिकारियों को धमकी भी रहे हैं। इस लिस्ट में अब पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने शायराना अंदाज में डीएम को धमकी दी है।
छिंदवाडा में एक रैली के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी, वो नहीं ऊतरने दे रही थी, ममता दीदी के बाद कमल नाथ दादा... ये पीठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे दिन भी जल्दी आएंगे, तब तेरा क्या होगा? दरअसल, डीएम ने शाम पांच बजे के बाद उमरेठ में चॉपर उतरने की परमिशन नहीं दी थी।
शिवराज ने अपनी रैली में प्रदेश के सीएम कमलानाथ को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपके रोके से हम रुकने वाले नहीं हैं। छिंदवाड़ा की जनता से हम मिले भी और अपनी बात भी कही। हम तो 3 बार मुख्यमंत्री रहे, हमने कभी किसी का हेलिकॉप्टर उतरने से नहीं रोका। यह आपका अहंकार है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा में काम किया है, तो उन्हें हमसे डरने की जरूरत नहीं। और नहीं किया है, तो बात अलग है। हमारा हेलिकॉप्टर उतरने से रोकेंगे तो हम कार से आ जाएंगे। अपनी बात कहने से आप हमें नहीं रोक पाएंगे।
शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि सुन लो कमलनाथ, मैं इस माटी का बेटा हूं, जनता के साथ अन्याय किया तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह से पहले प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी अधिकारियों को धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो हम ऊंगलियों पर अधिकारियों को नचाएंगे।
Published on:
24 Apr 2019 09:13 pm

बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
