3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों की नींद उड़ी, एक रात में केबल चोरी की 10 वारदातें

कुओं पर लगी मोटर व केबल चोरी की घटनाएं बढऩे से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ग्राम पारडी में एक ही रात में दस खेतों से केबल चोरी हो गया। पारडी के किसान गणेश कोरडे, अरूण रबड़ेेे, जनार्दन बोबडे, संजय बारंगे, बीजाराम हजारे, राजू कोरडे, कोमल कोरडे के खेतों के कुओं पर लगी मोटर का केबल चोर ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification
well.jpg

Farmers lose sleep, 10 incidents of cable theft in one night

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. कुओं पर लगी मोटर व केबल चोरी की घटनाएं बढऩे से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ग्राम पारडी में एक ही रात में दस खेतों से केबल चोरी हो गया। पारडी के किसान गणेश कोरडे, अरूण रबड़ेेे, जनार्दन बोबडे, संजय बारंगे, बीजाराम हजारे, राजू कोरडे, कोमल कोरडे के खेतों के कुओं पर लगी मोटर का केबल चोर ले गए। सुबह खेत पहुंचे किसानों ने सिंचाई के लिए मोटर शुुरू की तो वह चालू नहीं हुई। जब मोटर देखी तो केबल कटा हुआ मिला। आसपास के किसानों के यहां भी चोरी का खुलासा हुआ तो हडक़ंप मच गया। इसी तरह मालेगांव में नितिन खिरेकर के खेत से 10 फ ीट लंबा केबल और छह बड़े पाइप चोरी हो गए। मालेगांव से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर खेत है। शनिवार रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी किसानों ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत की और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। सांवरी चौकी क्षेत्र के ग्राम डोंगरटेमनी में एक किसान ने फसल को वन्यप्राणियों से बचाने के लिए खेत की फेसिंग में बिजली के तार लगा रखे थे। इसकी चपेट में आने से गांव के अनीष भोषम (३२) पिता पुन्नीलाल भोषम की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक खेत तेजीलाल कायदा का है। अनीष के परिजन ने पुलिस चौकी सांवरी में रविवार देर शाम उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । सोमवार सुबह युवक का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिजली के तारों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है

Story Loader