4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

video देखें : चालीस गांवों के किसानों ने किया प्रदर्शन, ये है वजह

सिंचाई और पीने के लिए पानी की कमी से परेशान किसानों ने ठेल नदी पर बांध निर्माण की मांग करते हुए बुधवार को अमरवाड़ा में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ग्राम बमोरी में बांध की मंजूरी के बाद भी काम शुरु नहीं किया जा रहा।

Google source verification

छिंदवाड़ा/ अमरवाड़ा. सिंचाई और पीने के लिए पानी की कमी से परेशान किसानों ने ठेल नदी पर बांध निर्माण की मांग करते हुए बुधवार को अमरवाड़ा में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ग्राम बमोरी में बांध की मंजूरी के बाद भी काम शुरु नहीं किया जा रहा। करीब 40 गांवों के किसानों ने तहसीलदार छवि पंत को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जल संसाधन मंत्री, प्रभारी मंत्री , जिला कलेक्टर व सिंचाई विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी है कि जल्द ही जलाशय का निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे । प्रदर्शन के दौरान जनपद सदस्य मंत लाल परतेती सहित कई गांवों के सरपंच व जनप्रतिनिधि, हिररी , चंदन गांव , सुखारी कला, धसन वाड़ा , कब ढोल, जुंगा बाड़ा, दुलारा, सेजा कोंडरा, छुआदेही , बोरी माल, लखन वाडा , वारा हीरा, मोहाली भारत , जुंगा वानी , पुतर्रा , पौनार, साली वाडा शारदा , गड़ा दरिया व छुई गांवों के किसान मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जल संकट की वजह से उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।