
कमलनाथ के गढ़ में होगी बागेश्वर धाम पं.धीरेंद्र शास्त्री की कथा, तैयारियां शुरू
छिंदवाड़ा. पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ में गढ़ में बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की संगीतमय श्री हनुमंत कथा होने जा रही है, इस भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है, संभवता ये कथा अगले माह के पहले सप्ताह में होगी।
जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के सिमरिया में बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा होगी, कमलनाथ के आंमत्रण पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री यहां कथा करेंगे, बताया जा रहा है कि फिलहाल कथा की तारीख तय नहीं है, लेकिन संभवता 3 से 10 अगस्त के बीच का समय मिल सकता है।
हनुमान मंदिर के पास होगी कथा
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अपने गढ़ में लाने की तैयारी कर चुके हैैं। ये कथा छिंदवाड़ा जिले के सिमरिया में स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के समीप होगी, यहां पर कथा को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इस कथा को सफल बनाने के लिए शीघ्र ही एक बैठक भी आयोजित होगी। ताकि अधिक से अधिक जनता को इस आयोजन में बैठने से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
यहां स्थित है 101 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा
कमलनाथ हनुमानजी के भक्त हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने ही सिमरिया में 101 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा बनवाई थी, ये प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है, जो दूर से ही नजर आने लगती है, यहीं पर कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर विशाल पांडाल सहित पेयजल आदि की सुविधाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
मध्यप्रदेश में बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता भी इन बाबाओं की कथा करा रहे हैं, ताकि कथाओं के माध्यम से ही जनता से जुड़ सके और उसका लाभ विधानसभा चुनाव में लिया जा सके।
अब छिंदवाड़ा में खुलेगा बागेश्वर धाम का पर्चा
बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की जहां भी कथा होती है, अधिकतर स्थानों पर उनका दरबार भी लगता है, वे दिव्य दरबार में बागेश्वर धाम बालाजी का नाम लेकर दरबार में आए श्रद्धालुओं में से कुछ को बुलाकर उनका पर्चा खोलते हैं, वे लोगों को भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में भी बताते हैं, चूंकि उनकी कथा अब छिंदवाड़ा में होगी, तो निश्चित ही वहां भी उनका दरबार लगेगा।
यह भी पढ़ें :
Published on:
05 Jul 2023 06:28 pm

बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
