4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

video: कमलनाथ ने कहा – मैं सौदे की राजनीति नहीं कर सकता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को सौंसर के गांधीचौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि आपको यह फैसला करना है कि हम कैसे भविष्य को चुनें जिसमें सब कुछ सुरक्षित हो।

Google source verification

छिंदवाड़ा/सौंसर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को सौंसर के गांधीचौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि आपको यह फैसला करना है कि हम कैसे भविष्य को चुनें जिसमें सब कुछ सुरक्षित हो। हमें बढ़ती समाज विरोधी ताकतों से सावधान रहना होगा। उन्होंने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसान आत्महत्या में नम्बर वन, बेरोजगारी में नम्बर वन, महिला अपराध में नम्बर वन बन चुका था। प्रदेश में 15 वर्षों के बाद कांग्रेस की सरकार बनी। हमने धीरे-धीरे प्रदेश को पटरी पर लाने का प्रयास किया। किसानों का कर्ज माफ किया, कृषि क्षेत्र में क्रांति आई, अनेक क्षेत्र में काम शुरू हुआ और सबसे अधिक नौजवानों के लिए योजनाएं बनाई, लेकिन सत्ता के सौदेबाजों को यह रास नहीं आया और फिर जमकर सौदेबाजी कर कांग्रेस की सरकार गिरा दी।

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने कहा कि मैं भी सौदेबाजी की राजनीति कर सकता था, लेकिन मैंने हर चुनौतियों का सामना किया। मैं नहीं चाहता था कि प्रदेश की पहचान सौदेबाजी की सरकार के रूप में हो, सौदेबाजी से हासिल की गई कुर्सी पर मैं नहीं बैठ सकता था। यह कठिन निर्णय लेने की ताकत भी मुझे मेरे जिले की जनता ने अपना प्यार, विश्वास शक्ति देकर की है।