
Kamal Nath said: The future of young people in the dark
- सांसद ने उठाया पलायन का मुद्दा
छिंदवाड़ा. सांसद कमलनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। युवा गांव से शहर और शहर से महानगर तक पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि उनके पास रोजगार के साधन नहीं हैं।
सांसद ने शनिवार को सौंसर विकासखंड के गांवों में जनसभाओं में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों को बिजली मुफ्त मिलती थी, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ता था अब स्थित उलट हो गई है। सौंसर ब्लॉक के जोबनी, मैनीखापा के बुढैना व धनौरा ब्लॉक के ग्राम झिरना में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा के झूठे वादे एवं घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार रिटायर्ड शासकीय कर्मियों के पदों पर भी नई भर्ती नहीं करवा पा रही है। प्रदेश में नए रोजगारों का सृजन अब एक सपना बन गया है। बढ़ती बेरोजगारी के इस दौर में काबिल युवा गांव से नगर और नगर से महानगर की ओर ठीक उसी तरह पलायन कर रहे हैं।
उन्होंने सभा में उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे सच्चाई को समझें और जानें तथा अन्य लोगों तक इस बात को पहुंचाए कि भाजपा ने केवल बरगलाने व गुमराह करने की राजनीति की है।
सभाओं में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, पूर्वमंत्री दीपक सक्सेना, विधायक जतन उइके, विश्वनाथ ओकटे, नीलेष उइके, सुनील बुधराजा, नरेश साहू, पूनाराम बाबिस्टाले, मानसिंग कायदा, प्रसन्न बेलवंशी, श्यामा कायदा, नीतेश बंदेवार सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बुढेना पहुंचे सांसद
अम्बामाली . मोहखेड़ विकासखंड की ग्राम पंचायत के ग्राम बुढेना पहुंचे सांसद कमलनाथ का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्राम के बेरोजगार युवकों को रोजगार की आवश्यकता है। उन्हें युवाओं की चिंता हमेशा रहती है।
‘जरूरतमंदों के हित में निरंतर प्रयासरत रहूंगा’
सौंसर. गरीबों, शोषितों और जरूरतमंदों के हित में निरंतर प्रयासरत रहूंगा। क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग से मेरा सीधा नाता है। क्षेत्र की कोई भी समस्या हो, उसका जल्द समाधान कराने मेरी प्राथमिकता रही है। विकास कार्य निरंतर होते रहे और क्षेत्र विकास पथ पर चले यह प्राथमिकता रही है। उक्त विचार सांसद कमलनाथ ने सौंसर क्षेत्र के ग्राम जोबनी खापा में आयोजित सभा के सम्बोधन में रखे गए। कमलनाथ ने कहा कि आज वर्तमान में मौजूदा सरकार गरीबों आमजनों, किसानों, श्रमिकों, शिक्षित बेरोजगारों को बरगलानें एवं जुमलेबाजी में ही फंसा रही है। ऐसी सरकार को हटाने से ही प्रदेश एवं देश का भला होगा।
इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री अनिल ठाकरे, अशोक चौधरी, युवराज जिचकार, नपा अध्यक्ष लक्ष्मण चाके, अरूण बंसोड, बलवंत इवनाती प्रमुखता से उपस्थित रहे। सभा में क्षेत्र से सरपंच रामभाउ कवडेती, जनपद सदस्य रामेश्वर कवडेती सहित कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Published on:
11 Feb 2018 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
