
social media से मिले प्यार के चक्कर में 846 महिलाएं घर छोड़ कर भागीं, आप भी रहें सतर्क
छिंदवाड़ा/परासिया. न्यूटन चिखली में बुधवार को एक महिला को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान पैतीस वर्षीय गुड्डीबाई साहू की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुड्डीबाई अपनी भतीजी को लेने राजस्थान के झालावाड़ जिले के सीतापुर से न्यूटन आई थी। टीकमगढ़़ निवासी उसकी भतीजी सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूटन चिखली निवासी नूर साहू के संपर्क में आई थी। कई दिनों तक दोनों में बातचीत चली। पंद्रह दिन पहले महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोडक़र न्यूटन चिखली में नूर साहू के पास आ गई। महिला के पति हीरा साहू को इसकी भनक लगी तो वह अपने साले और बुआ के साथ न्यूटन चिखली पहुंचा। अपनी पत्नी को वापस चलने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद के दौरान पैतीस वर्षीय गुड्डीबाई साहू को अटैक आ गया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
Published on:
03 Aug 2023 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
