4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉल में 25 फीट की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, बच्चों समेत 11 घायल, मची चीख-पुकार

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक मॉल की लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लालबाग इलाके में स्थित V2 शॉपिंग मॉल की लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। लिफ्ट में सवार में पांच महिलाएँ और 4 बच्चों समेत घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

25 फीट की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट

मॉल में करीब 25 फीट की ऊंचाई से लिफ्ट गिरी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। 5 महिलाओं को गंभीर चोटें भी आई हैं। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में जगह कम थी। लिफ्ट ओवरलोड हो गई और वायर टूटने से हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है। हादसे में शर्मिला इनवाती के दोनों पैर टूट गए। उन्होंने बताया, तीसरी मंजिल पर लिफ्ट थी। दरवाजा खुला और तीन लोग सवार हुए। इसके बाद चार लोग और चढ़े। फिर दो बच्चों के साथ एक दंपती जैसे ही लिफ्ट में चढ़ी। तभी लिफ्ट का गेट भी बंद नहीं हुआ और लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि ओवरलोड होने पर अलॉर्म क्यों नहीं बजा?

लिफ्ट की क्षमता का पता नहीं

हादसे के बाद मॉल में चीख-पुकार मच गई। कर्मचारियों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल भेजा। इधर एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि लिफ्ट के मेंटेनेंस और दूसरी लापरवाही की जांच की जा रही है। मॉल रामचरण अग्रवाल चला रहे हैं। वे शहर से बाहर थे। नागपुर की कंपनी ने लिफ्ट लगाई है, अभी क्षमता की जानकारी पुलिस को नहीं है।