4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा लौटी थी घर, अचानक मां कमरे में पहुंची तो उड़े होश…

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नीट की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

छिंदवाड़ा में नीट की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कोटा से नीट की तैयारी कर रही छात्रा अपने घर वापस लौटी थी। वह लैपटॉप में पढ़ाई कर रही थी। मां उसके लिए चाय लेकर पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला।

दरअसल, पूरी घटना खिरसाडोह की बताई जा रही है। घटना के वक्त घर पर मां और बेटी थी। मां महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर है। पिता परासिया पुलिस में पदस्थ हैं। छात्रा भूमि पाल कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी। कुछ दिनों पहले ही वह घर लौटी थी। शाम करीब 6 बजे मां चाय बनाकर बेटी को देने जा रही थी। कमरे के अंदर घुसते ही मां के होश उड़ गए।

मची चीख-पुकार



मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट और टीआई जगोतिन मसराम पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि, मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का मामला दिख रहा है।