4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां सावन के अंतिम दिन महाकाल-पशुपतिनाथ-त्र्यंबकेश्वर की निकलेगी शाही सवारी

15 अगस्त को श्रावण महीने की समाप्ति पर होगा विशेष आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification

सुबह होगा अभिषेक
छिंदवाड़ा. श्रावण महीने की समाप्ति पर गुरुवार 15 अगस्त के दिन छोटी बाजार स्थित श्रीराम मंदिर से भगवान महाकाल, पशुपतिनाथ और त्रयंबकेश्वर की शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। मंदिर में महीने भर चले अभिषेक पूजन के समापन पर यह धार्मिक कार्यक्रम होगा। सत्य धर्म मंडल पिछले 20 वर्षों से प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग और 12 अस्थाई नर्मदेश्वर शिवलिंगों का यहां अभिषेक कर रहा है। पूरे सावन महीने मां नर्मदा के जल से यह अभिषेक होता है। सत्य धर्म मंडल के प्रवक्ता कृष्णा सेठिया ने बताया कि गुरुवार को सुबह 6.30 बजे से अभिषेक होगा। उसके बाद हवन पूजन और पूर्णाहुति के बाद महाआरती होगी। शाम चार बजे ढोल-नगाडो, बैंड बाजों, आतिशबाजी के साथ भगवान महाकाल, त्र्यम्बकेश्वर, पशुपति नाथ जी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। भक्त इस पालकी को अपने कंधों पर रखकर शहर में भ्रमण कराएंगे। पालकी यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारम्भ होकर गणेश चौक, रॉयल चौक, चौरसिया मोहल्ला, चूना गली, मेन रोड, बड़ी माता मंदिर, पुराना पावर हाउस, दुर्गा चौक होते हुए छोटा तालाब पहुचेगी। छोटा तालाब में मिट्टी के बने इस शिवलिंगों का विसर्जन होगा।

Story Loader