3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत सचिव भरवा रहे कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फार्म

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फार्म ग्राम पंचायत भवनों में सचिव की ओर से भरे जाने की शिकायत एसडीएम से की गई है। पूर्व विधायक मारोतराव खवसे ने बताया कि ग्राम पंचायत कौढिय़ां का सचिव नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा रहा है। इसी तरह लेंढोरी और टेमनी में भी फार्म भरने के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
gyapan.jpg

Panchayat Secretary is filling forms of Congress's Nari Samman Yojana

छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फार्म ग्राम पंचायत भवनों में सचिव की ओर से भरे जाने की शिकायत एसडीएम से की गई है। पूर्व विधायक मारोतराव खवसे के साथ पहुंचे तीन मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने बताया कि ग्राम पंचायत कौढिय़ां का सचिव नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा रहा है। इसी तरह लेंढोरी और टेमनी में भी फार्म भरने के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। खवसे ने बताया कि सरकारी कर्मचारी पंचायत भवन में फार्म भरवा रहा है। यह नियम के विपरीत है। तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील रबड़े, नांदनवाड़ी अध्यक्ष अनिल कुमरे और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं ग्राम पंचायत पिपरिया कला में महिलाओं ने कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फार्म भरे। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को योजना से मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विधायक सुजीत चौधरी सहित पृथ्वी राज ठाकुर, संतोष पटेल ,कल्याण पटेल, धनपत वर्मा, मयंक चौरसिया, चन्दू पटेल, दीपक सोनी, दिनेश चौहान, सोहन डेहरिया, रामकृपाल मालवी, अनमोल वर्मा, दिलीप सोनी, नन्द किशोर उईके, विजय डेहरिया, परमाल वर्मा, दिलीप उईके कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद थीं।

Story Loader