5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

किराना दुकान में बिक रहा पेट्रोल-डीजल, पुलिस ने किया जब्त, देखें वीडियो

परासिया. किराना दुकान से अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बेचने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लीटर आइल जब्त किया है।

Google source verification

परासिया. किराना दुकान से अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बेचने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लीटर आइल जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पंकज यादव झुर्रेे स्थित किराना दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में डीजल पेट्रोल रखकर बिक्री करता है। रावनवाड़ा के सब इंस्पेक्टर मुकेश डोंगरे आरक्षक ओम बघेल और सुमित नागले के द्वारा झुर्रें में पंकज यादव की किराना दुकान में तलाशी लेने पर दुकान से 50 लीटर डीजल और 20 लीटर पेट्रोल रखा हुआ मिला जिसके विक्रय के संबंध में दुकानदार पंकज यादव पिता नागेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी झुर्रे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया। आरोपी पंकज यादव के विरुद्ध धारा 285, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के पास डीजल पेट्रोल इतनी मात्रा में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है।