29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो गैलेरी गोटमार मेला : सुबह से देर रात तक हुई पत्थरबाजी

झमाझम बारिश के बीच शुक्रवार को दिनभर बारिश के बीच जाम नदी के तट पर जमकर पत्थरबाजी हुुई। सांवरगांव और पांढुर्ना पक्ष ने एक दूसरे पर खूब पत्थर बरसाए। नदी में पानी अधिक होने से पुलिया पर पांढुर्ना और सांवरगांव पक्ष आमने सामने से पत्थरबाजी करते रहे। बीच बीच में पटाखें फोडक़र और ढोल बजाकर खेल में उत्साह का संचार होता रहा।

3 min read
Google source verification
5.jpeg

पांढुर्ना. झमाझम बारिश के बीच शुक्रवार को दिनभर बारिश के बीच जाम नदी के तट पर जमकर पत्थरबाजी हुुई। सांवरगांव और पांढुर्ना पक्ष ने एक दूसरे पर खूब पत्थर बरसाए।नदी में पानी अधिक होने से पुलिया पर पांढुर्ना और सांवरगांव पक्ष आमने सामने से पत्थरबाजी करते रहे। बीच बीच में पटाखें फोडक़र और ढोल बजाकर खेल में उत्साह का संचार होता रहा।  

img-20230915-wa0069.jpg

सुबह 5 बजे से झंडा गाडऩे की प्रक्रिया शुरू हुई। दिन निकलते ही खेल प्रेमी निशानियां चढ़ाने मां चंडी के मंदिर से आशीर्वाद लेकर मेले में पहुंचने लगे। दोपहर पत्थरबाजी में तेजी देखी गई।  

img20230915154512.jpg

250 से अधिक हुए घायल, तीन गंभीरपत्थरबाजी में 250 से अधिक खिलाड़ी घायल हुए। देर शाम प्रशासन ने 145 लोगों के घायल होने की जानकारी दी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। खारी वार्ड निवासी रामचंद्र खुरसंगे 75 साल का पैर फ्रेक्चर हो गया। इसी तरह सागर पिता शंकर कुमरे 21 साल का भी पैर फ्रेक्चर हो गया। संजय पिता सानु बड़ोदे 22 साल निवासी झिलपा को कंधे पर गंभीर चोंट आई उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया।  

img20230916104307.jpg

11 वर्ष की बालिका गायत्री भांगे निवासी भवानी वार्ड को खेल देखते दौरान सिर पर पत्थर लग गया। जिसका उपचार सिविल अस्पताल में किया गया।  

img20230915160811.jpg

अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलें कलेक्टर-एसपीमेले में पहुंचे कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा ने गोटमार देखी। अधिकारियों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलें। घायलों के उपचार की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  

img-20230915-wa0014.jpg

विधायक ने खेली गोटमारहर साल की तरह इस साल भी विधायक निलेश उईके गोटमार खेलने पहुंचे। उन्होंने पांढुर्ना पक्ष से खेलकर पांच पत्थर मारे। विधायक ने नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के साथ मेले का जायजा भी लिया।  

2.jpeg

देर शाम तक नदी में रहा झंडा, नपाकर्मियों पर होता रहा पथरावअंधेरा होने के बाद भी देर शाम तक नगर पालिका कर्मचारियों को नदी से बाहर झंडा निकालने से रोका जा रहा था। नदी में तेज बहाव और मेला स्थल पर अंधेरा होने से विपरीत परिस्थितियों में प्रशासन नदी से झंडा निकालने का प्रयास करता रहा।  

img20230915151553.jpg

ड्रोन से रखी गोफन पर नजर , एक युवक लापता , बोट से किया रेस्क्यूगोटमार खेल में गोफन चलाने वालों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। हालांकि बारिश की वजह से पूरा दिन ड्रोन नहीं चल सका। नदी में तेज बहाव के चलते बोट के सहारे खेल के दौरान नदी में बह रहे दो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। गोटमार मेले से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे का भाई सुदामा लेंडे लापता हो गया है। शाम करीब 4.30 बजे खेल के दौरान पत्थर लगने के बाद पानी में गिरने की जानकारी मिली है।