7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Politics: भाजपा के शुभंकर का स्वागत, उमड़ा शहर

- नगर के मुख्य मार्ग पर स्वागत, भाजपा कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
Politics

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि होता है और संगठन में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा संस्कारवान पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य होता है। यादव सर्व सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। छिंदवाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष यादव का अभूतपूर्व स्वागत किया।
यादव सर्वप्रथम खुनाझिर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा आराधना की। इसके बाद उन्होंने अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजन करने के बाद नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जिला भाजपा कार्यालय लालबाग रोड पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं जिलाध्यक्ष के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता भाई के रूप में आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ने लगातार जीत हासिल की। भाजपा की विजय यात्रा यहां रुकने वाली नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य की उपाधि ऐसे ही नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन की सेवा में पूरा जीवन निकाल दिया, लेकिन कभी अपेक्षा नहीं की। उन्होंने कहा कि ये वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारे संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। कार्यकर्ताओं को सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ पूर्व विधायक पं रमेश दुबे, चौधरी चंद्रभान सिंह, ताराचंद बाबरिया, नथन शाह, प्रियवर सिंह ठाकुर, उत्तम ठाकुर, रमेश पोफली, कांता ठाकुर, लखन वर्मा, अजय सक्सेना, परमजीत सिंह बिज, विजय पांडे, संजय पटेल, गरिमा दामोदर, धर्मेंद्र मिगलानी, कमलेश उइके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भावना डेहरिया की उपलब्धि को सराहा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा जिले की युवा पर्वतारोही भावना डेहरिया को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची छोटी माउंट एकॉनकागुआ फतह करने पर बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की युवा पर्वतारोही भावना डेहरिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर छिन्दवाड़ा का नाम रोशन किया। उन्होंने 22 जनवरी को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ जो कि 6,961 मीटर ऊंची है, को सफलतापूर्वक फतह की।

भाजपा कार्यालय में यादव करेंगे ध्वज वंदन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय लालबाग रोड छिदवाड़ा पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सुबह आठ बजे ध्वज वंदन करेंगे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।