गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान-ध्यान आदि से निवृत हो स्वच्छ, धुले हुए कपड़े पहन कर शुभ मुहूर्त में पूजा आरंभ करें। भगवान गणपति की प्रतिमा लें तथा उन्हें धूप, पुष्प, दीप, तिलक, आदि अपिज़्त कर पूजा करें। यथाविधि भगवान की आरती करें तथा उनकी घर में स्थापना करें। भगवान को लड्डू का भोग चढ़ाएं। इसके बाद वहीं आसन पर बैठ कर निम्न मंत्र का जप करें।