5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुत्र के अच्छे भविष्य की कामना के लिए रखा व्रत

संतान सप्तमी का महिलाओं ने किया व्रत...पुत्र प्राप्ति और पुत्रों के अच्छे और सुखमय भविष्य की कामना लिए आज महिलाओं ने संतान सप्तमी का व्रत श्रद्धा के साथ किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

BK Pathe

•

Updated: 8 Sep 2016, 6:11 PM IST

hosangabad

children of women vow Saptham

छिंदवाड़ा. पुत्र प्राप्ति और पुत्रों के अच्छे और सुखमय भविष्य की कामना लिए आज महिलाओं ने संतान सप्तमी का व्रत श्रद्धा के साथ किया। उपवास रखकर उन्होंने शिव पावर्ती की पूजा की और उसके बाद मीठे पुए प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की सातवीं तिथि को यह व्रत किया जाता है।

दोपहर 12 बजे महिलाओं ने घर-घर पूजा की। कहीं कहीं सामूहिक रूप से भी पूजन का आयोजन किया गया। पूजा और आरती के बाद इस व्रत की कथा भी कही गई। पुत्रों को पूजा स्थल पर बिठाकर उन्हें कुमकुम का तिलक लगाया गया और भगवान को अर्पण किया हुआ धागा भी पहनाया। इस मौके पर चांदी या सोने का कड़ा भी पहनाया जाता है। शाम के समय भी भगवान शिव पवर्वती की पूजा ध्ूाप दीप से की गई और उन्हें नैवेद्य लगाया गया।