4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनप्रतिनिधि की शह पर अंचल में बेखौफ चल रहा सट्टा

जिला मुख्यालय सहित अंचल में सट्टा का कारोबार जमकर फल-फूल रहा। कुछ स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की शह पर अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Chhindwara

Chhindwara

छिंदवाड़ा . जिला मुख्यालय सहित अंचल में सट्टा का कारोबार जमकर फल-फूल रहा। कुछ स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की शह पर अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे हैं। पकड़े जाने पर जनप्रतिनिधि पुलिस को धौंस देकर आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोडऩे का दबाव बना रहे हैं। शहर में पुलिस की सुस्ती का फायदा सट्टा संचालक जमकर उठा रहे हैं।


दमुआ थाना प्रभारी दीपक यादव ने सात अक्टूबर को नगर में सट्टा पट्टी काटते चंद्रपाल ढोचे को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ और छानबीन में सामने आया कि चंद्रपाल दमुआ के एक जनप्रतिनिधि के लिए काम कर रहा है। आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छुड़वाने के लिए जनप्रतिनिधि ने कई तरह के दबाव पुलिस पर बनाए, इससे साफ हो गया कि जनप्रतिनिधि ही अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। हालांकि दबाव के बीच आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। प्रकरण की विवेचना जारी है, जिसमें मुख्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रपाल ढोचे जिसके लिए सट्टापट्टी काट रहा था, उसके खिलाफ साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तार किया जाएगा।


शहर में भी शुरू हुआ सट्टा
मुख्यालय पर पुलिस के सुस्त होते ही सट्टा का अवैध कारोबार गर्माने लगा है। चंदनगांव, नागपुर नाका, छोटी बाजार, राजीव गांधी बस स्टैंड, नरसिंगपुर नाका सहित अन्य स्थानों पर बेखौफ सट्टापट्टी काटी जा रही। पिछले कुछ महीने से पुलिस की धरपकड़ थम चुकी है जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं।


दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी
छिंदवाड़ा ञ्च पत्रिका. सौंसर के बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान की सटर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान खोलने संचालक पहुंचा तब चोरी का खुलासा हुआ। दुकान मालिक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चैतन पिता रामनारायण चड्डा की बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है।

रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो सटर का ताला टूटा पड़ा था।
दुकान के अंदर घुसने पर २९ नग मोबाइल और दराज से २० हजार रुपए नकदी गायब थे। चोरों ने दुकान की सटर पर लगे ताले को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब ४० हजार रुपए की चोरी को अंजाम दिया।