
The body of the girl found in the river murder or accident
छिंदवाड़ा. सिंगोडी. सिंगोडी में गुरुवार की शाम 4 बजे पेंच नदी में नहाने गई एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। जिसका शव दिन सुबह ९ बजे उसका शव निकाला गया। मृतक छिंदवाड़ा इंद्रा नगर, निवासी मुस्कान पिता नरेन्द्र कुसमानिया उम्र 14 वर्ष है।
जानकारी के अनुसार मुस्कान अपने मम्मी-पापा और छोटे भाई के साथ पेंच नदी में कपड़े धोने के लिए परिवार सहित आटो से आए हुए थे तभी अचानक नहाते वक्त मुस्कान का पैर फिसल गया और वह पेंच नदी में अधिक गहराई में चली गई। गुरुवार को शाम अधिक होने के के कारण दूसरे दिन सुबह सिंगोडी पुलिस सहित छिंदवाड़ा होमगार्ड के सैनिक सिंगोडी पेंच नदी पहुंचे और शव की तलाश की । शव मिलने के बाद सिंगोडी पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा पहुंचा दिया एवं मर्ग कायम कर मामला को विवेचना पर लिया है।
ग्रामीणों ने की सुरक्षा के इंतजाम की मांग: ग्रामवासियों ने घटना को देखते हुए शासन -प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही पेंच नदी क्षेत्र को प्रतिबन्धित कर साइन बोर्ड लगाकर लोगों को पेंच नदी के समीप जाने से रोकना होगा। जिससे की आज जैसी घटना फिर दोबारा घटित ने हो।
चीरघर बना शोभा की सुपारी
सिंगोड़ी ञ्च पत्रिका. ग्राम सिंगोडी सहित आसपास के लगभग 30 से 40 गांव सिंगोड़ी ग्राम पर निर्भर रहते हैं और किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अन्य कारणों से मौत होने पर परिजन को अमरवाड़ा पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ता है चूंकि ग्राम के हाईवे पर एक चीर घर का निर्माण लगभग विगत 5 वर्ष पहले हुआ था लेकिन वह आज भी शोभा की सुपारी बना हुआ है। चीरघर के अंदर कचरा व घास लगी हुई है गंदगी का अम्बार बना हुआ है। यहां पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा या छिंदवाड़ा जाना पड़ता है। रहा है। जबकि सिंगोडी में ही चीर घर बना हुआ है किन्तु वह सिर्फ देखने के लिये है।
मोटरसाइकिल की टक्कर से छात्र घायल
सौंसर. स्कूली नन्हे बालक को स्कूल जाते समय सुबह 11 बजे एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और मौका देकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कक्षा पहली में पढऩे वाला छात्र विवेक पिता अरूण उइके निवासी बोरगांव स्कूल जाने के लिए बोरगांव सड़क पर निकला था तभी अचानक मोटर साइकिल सवार ने छात्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक बुरी तरह घायल हो गया। परिजन ने घायल बालक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। ज्ञात हो कि नागपुर-छिन्दवाड़ा मार्ग पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ते
जा रहा है।
Published on:
25 Nov 2017 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
