छिंदवाड़ा.बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर शुक्रवार को पूरा शहर जय भीम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर निकली रैली में उपस्थित जनों ने सामाजिक एकता से आगे बढऩे का संकल्प लेते हुए कहा कि बाबा साहेब हमेशा यादों में रहेंगे।
सुबह ९ बजे समता बौद्ध विहार में पदाधिकारियों ने झंडा वंदन एवं बुद्ध, धम्म, संघ वंदना कर भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए गए । फिर रैली समता बौद्ध विहार से रैली पूजा लॉज, सृष्टि माता मंदिर, गुलाबरा, फव्वारा चौक, राजीव भवन, बरारीपुरा, बाल्मीकि गुरुद्वारा, पुराना पावर छोटा तालाब, अलका टॉकीज, नरसिंहपुर रोड, लालबाग, भाजपा कार्यालय, ऊंटखाना होते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा के पास पहुंची। इस दौरान महिलाओं, बच्चों ने सफेद कपड़े और बाबा साहब की टोपी, नीला,दुपट्टा पहनकर और झंडे लेकर डांस किया। बाबा साहब के नारे लगाए गए। पूरे शहर में रैली का जोरदार स्वागत किया।
……
रैली में उमड़ा जनसमुदाय, जगह-जगह स्वागत
डॉ. अंबेडकर समता विकास समिति बौद्ध विहार छिंदवाड़ा के अध्यक्ष सुभाष नागले, महासचिव सतीश गोंडाने, दादा राव मोडघरे, उपाध्यक्ष छविता खांडेकर एवं कोषाध्यक्ष मयंक गजभिए ने बताया कि रैली का समाजसेवी नरेंद्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, अनिकेत गोदरे, जगदीश गोदरे एवं श्याम अहिरवार समेत अन्य ने स्वागत किया।
…..
लावणी कार्यक्रम में कलाकारों ने दी प्रस्तुति
एक दिन पहले देर रात समता बौद्ध विहार प्रांगण में नागपुर के कलाकारों ने लावणी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विशाल 10 किलो का केक बच्चों, महिलाओं की उपस्थिति में काटा गया। सफल आयोजन के लिए सतीश गोंडाने महासचिव एवं अतुल गजभिए सामाजिक कार्यकर्ता को समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जयंती दिवस पर स्थानीय कलाकार, महिलाओं और छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 12 अप्रैल को आयोजित चित्रकला रंगोली कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट अंक लानेवाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।
……
रैली और कार्यक्रम में विशेष भागीदारी
रैली में अजाक्स संगठन, त्रिरत्न जन कल्याण समिति चंदनगांव, सुजाता महिला मंडल चंदन गांव, नुनारिया मेहरा समाज, वाल्मीकि समाज, रविदास समाज, मातंग समाज, आदिवासी समाज, डेहरिया समाज, जय संगठन, आदिवासी संगठन, भीम सेना, बंशकार समाज, कतिया समाज, भीम आर्मी, बामसेफ, रविदास समाज, राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा समेत आदि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए । कार्यक्रम को सफल बनाने मेंडॉ. सीके गेडाम, एसएल गेडाम, बीएस दवंडे एसएल खांडेकर, शैलेंद्र खांडेकर, सीमा ताई गेडाम, विशाखा सोनटके, राजू गणवीर, प्रमोद रंगारी, निरंजन रंगारी, हरदास लोखंडे, संदीप बोरकर, दिलीप ढोके आदि का योगदान रहा।
….