
The councilor at his own level got the dilapidated building of the city council demolished.
छिंदवाड़ा/ परासिया. चांदामेटा की पार्षद ने नगर परिषद चांदामेटा के जर्जर कार्यालय भवन को जेसीबी मशीन लगा कर तुड़वा दिया। भवन ढहने की हालत में था। स्थानीय लोगों ने नगरपरिषद से भवन को तुड़वाने की मांग की थी, लेकिन वहां ध्यान नहीं देने पर पार्षद ने सोमवार को जेसीबी मंगाई और भवन को गिरा दिया। उल्लेखनीय है कि वार्ड चार में वेकोलि के भवन में पहले नगर परिषद कार्यालय का संचालन होता रहा अब कार्यालय भवन बुटरिया बस्ती में बन गया, जिसके बाद यह भवन खाली पड़ा है। देख रेख और मरम्मत के अभाव में भवन क्षतिग्रस्त हो गया। वार्ड पार्षद माधुरी वर्मा ने बताया कि बीते दिनों लगातार बारिश के चलते भवन की पिछली दीवार ढह गई। स्थानीय लोग लंबे समय से भवन को ढहाने की मांग कर रहे थे। नगर परिषद में भी लिखित आवेदन दिया गया किन्तु हादसे की आशंका को देखते हुए पार्षद ने स्वयं जेसीबी मशीन लगाकर क्षतिग्रस्त भवन को तोड दिया। मलबा हटाने के बाद खाली जगह का उपयोग सार्वजनिक कार्यों में किया जाएगा।
Published on:
19 Sept 2023 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
