22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूलों की शर्मनाक हकीकत, शिक्षकों को लगानी पड़ी फटकार

सहायक संचालक ने किया स्कूलों का निरीक्षण , अमरवाड़ा, हर्रई के स्कूल पहुंचे, तीन शिक्षकों को नोटिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

P shanker G

•

Updated: 5 Aug 2025, 10:46 AM IST

Sarkari school

सहायक संचालक डीपी डेहरिया ने सोमवार को हर्रई अमरवाड़ा के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण करते हुए हर्रई के एक विद्यालय के कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों से हिन्दी नहीं पढ़ पाने पर शिक्षकों को फटकार लगाई है। उन्होंने शिक्षकों को 15 अगस्त तक का समय देते हुए सभी छात्रों को हिंदी सिखाने के निर्देश दिए। नहीं सीखने पर शिक्षकों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा।

बिना सूचना गायब शिक्षिकाओं को नोटिस

सहायक संचालक को निरीक्षण के दौरान हर्रई के शासकीय मॉडल स्कूल की शिक्षिका पूनम गुप्ता, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की उच्च माध्यमिक शिक्षक भावना पटेल एवं प्रिंसी असाटी को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। सहायक संचालक ने सभी स्कूलों में जेईई, नीट की कक्षाओं के संचालन, अलग-अलग कक्षाएं लगाने, 5 सालों के मॉडल पेपर एवं पुराने नोट्स छात्रों को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। भ्रमण के दौरान प्राचार्य व शिक्षकों को एक पेड मां के नाम, नामांकन अपडेशन, पुस्तक एवं साइकिल वितरण की प्रगति पर ध्यान देने निर्देशित किए।

प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठक

हर्रई एवं अमरवाड़ा के भ्रमण के दौरान सहायक संचालक डीपी डेहरिया ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में समस्त हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेते हुए शाला भवन मरम्मत, अतिथि शिक्षक के लंबित न्यायालयीन प्रकरण, पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल वितरण, ई-स्कूटी, छात्रवृत्ति असफल खाते अपडेशन, लंबित पेंशन कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रों का नामांकन, पीएमश्री विद्यालयों में संबंधित विषयों पर चर्चा की।