4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परामर्श केन्द्र में में बनी बात,साथ रहने को तैयार हुआ दम्पती

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पांच प्रकरणों की सुनवाई की गई। एक मामले में सफलता मिली और समझाइश के बाद दम्पत्ती साथ रहने को तैयार हो गया। शेष में दूसरे पक्ष के उपस्थित होने के कारण उन्हें अगली पेशी दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
meeting.jpg

The talk made in the counseling center, the couple is ready to live together

छिंदवाड़ा/परासिया. यहां परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पांच प्रकरणों की सुनवाई की गई। एक मामले में सफलता मिली और समझाइश के बाद दम्पत्ती साथ रहने को तैयार हो गया। शेष में दूसरे पक्ष के उपस्थित होने के कारण उन्हें अगली पेशी दी गई।एक प्रकरण में पत्नी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व विवाह से उनकी एक पुत्री है। पति से कुछ विवाद हो गया। अब पत्नी-पति के साथ आना चाहती है , परन्तु सास-ससुर आने से रोक रहे हैं। समझाइश के बाद पति-पत्नी साथ में रहने को तैयार हो गए। दोनों का समझौता हुआ।हिदायत केंद्र में सलाहकार केपी पांडे, डीके सेन,शांति तिवारी, जेठूलाल सोनी, चित्रा विश्वकर्मा सुशीला झाड़े एवं डेस्क प्रभारी वंदना वघेल ने सुनवाई की।पुलिस थाना निरीक्षक राकेश भारती ने शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय पहुंचकर बस चालकों को हिदायत दी। थाना प्रभारी ने ने कहा कि बायपास क्रॉस करते समय सावधानी बरते। क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को नहीं बैठाएं। वाहन के कागजात रखे। समय -समय पर वाहनों के कागजात की जांच कराएं।गौरतलब है कि बायपास से होकर परसोड़ी रोड पर केन्द्रीय विद्यालय जाना होता है। इसलिए वाहनों को सुरक्षित ढंग से चलाना जरूरी है। क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को नहीं बैठाएं। नगर निकाय बडक़ुही के कर्मचारी, अधिकारियों एवं नगर की आम जनता द्वारा नेकी की दीवार अंतर्गत जरूरतमंदों को को कपडे,शाल आदि का वितरण किया गया। परिषद ने आमजनों से कहा कि जो वस्तुए उनके पास अधिक है और उपयोग में नही है वह नेकी की दीवार में देकर जाए। जिन्हें इन वस्तुओं की आवश्यकता है। वह लेकर जा सकता है।

Story Loader