4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहन लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

नागपुर रोड बोदरी नदी के पास से चौपहिया वाहन और उसमें रखे नकदी रुपए लूटने वाले दो बदमाशों को शनिवार देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया।

2 min read
Google source verification
loot

loot

छिंदवाड़ा. नागपुर रोड बोदरी नदी के पास से चौपहिया वाहन और उसमें रखे नकदी रुपए लूटने वाले दो बदमाशों को शनिवार देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों के हिरासत में आने के बाद उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने काफी देर तक पुलिस को गुमराह किया। कुछ देर बाद चौपहिया वाहन चंदनगांव माता मंदिर के पीछे एक गली में खड़ा करना बताया, जहां से उसे बरामद किया गया। प्रकरण दर्ज कर रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोतवाली टीआइ समरजीत सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब ४.३० बजे के विवेकानंद कॉलोनी निवासी आशीष पिता लारेंस मसीह चौपहिया वाहन क्रमांक एमपी २८ जी २१६१ बंद होने के कारण बोदरी नहीं के पास खड़ा था। वह उमरानाला से छिंदवाड़ा आ रहा था। वाहन चालक आशीष और उसके एक अन्य साथी से मारपीट कर चंदनगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ओझा एवं पोला ग्राउंड के पास रहने वाला इमरोज खान वाहन लेकर भाग गए। दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि वे एक फाइनेंस कंपनी में सीजर के तौर पर काम करते हैं। वाहन की किश्त जमा नहीं होने पर वे गलत तरीके से वाहन सीज कर ले गए थे। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों को पकडऩे में एएसआइ राघवेंद्र उपाध्याय, असगर अली एवं आरक्षक लीलाधर कुसमारिया की अहम भूमिका रही।

इन मामलों का नहीं हुआ खुलासा
लालबाग रेलवे क्रॉसिंग और खजरी रोड पर दो महिला के गले से करीब एक माह पहले चेन की स्नेचिंग हुई थी। हाल ही में गुलाबरा जैन मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला के गले से सुबह चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए थे। सभी वारदातें कोतवाली थाना क्षेत्र में हुईं जिनमें अज्ञात के खिलाफ लूट का प्रकरण भी दर्ज किए गए। हालांकि अभी तक इनमें से किसी भी वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है।

Story Loader