25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी ग्यारस पर होगी विशेष आराधना

चतुर्मास शुरु,धार्मिक आयोजनों की शुरुआत

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinod Yadav

Jul 14, 2016

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. आ
षाढ़ शुक्ल की एकादशी शुक्रवार को बड़ी ग्यारस के रूप में मनाई जाएगी। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु चार माह के लिए विश्राम करने जाते है इसीलिए इसे देवशयनी ग्यारस भी कहा जाता है। वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण एकादशी के लोग श्रद्धाभाव से करते हैं। मंदिरों में इस दिन भगवान की विशेष आराधना होती है। लोग उपवास रखकर भगवान की पूजा करते हैं और शाम को फलाहार कर व्रत तोड़ते हैं।


शहर के विभिन्न मंदिरों में एकादशी पर पूजन का आयोजन किया गया है। अनगढ़ हनुमान मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे से पूजा शुरू होगी। एकादशी व्रत की कथा के साथ यहां महिलाएं अभिषेक करेगी। लक्ष्मीनारायण मंदिर में शुक्रवार को विशेष आयोजन होगा। दिनभर धार्मिक क्रियाकलापों के साथ शाम को यहां दीपदान के साथ आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।


धार्मिक आयोजन की शुरुआत

चतुर्मास में भगवतभजन शुरू हो जाएंगे। दीपावली के बाद की बड़ी ग्यारस तक घर-घर रामायण पाठ शुरू होंगे। श्रावण महीने की शुरुआत होने वाली है। इस पूरे महीने भजन कीर्तन, भगवान की आराधना और रामायण पाठ किए जाते हैं। कईं जगह भागवत पारायण के आयोजन भी होते हैं। चार महीने भगवान शयन करते हैं इसलिए विवाह के साथ अन्य मांगलिक कार्य इस दौरान नहीं होंगे

ये भी पढ़ें

image