छिंदवाड़ा/सौंसर. नागपुर -छिंदवाड़ा मार्ग पर शनिवार रात करीब 8.30 बजे हुए सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय के सामने ब्रिज के पास ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार सौसर बुनकर समाज के युवक की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व ट्रक को जब्त कर लिया। घटनास्थल पर बुनकर समाज के लोग पहुंच गए व सडक़ पर जाम लगा दिया। दोनों ओर गाडिय़ों की लंबी कतारें लग गई। बड़ी संख्या में बुनकर समाज के साथ ही नागरिक भी पुलिस थाने पहुंच गए। लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर आक्रेश जताया। पुलिस थाना प्रभारी अमित कोरी ने लोगों को समझाया।