5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nakul Nath-Kamal Nath: नकुलनाथ-कमलनाथ के प्रयासों की युवाओं ने की सराहना

देश, विदेश और स्थानीय स्तर पर मोटी वेतन वाली नौकरी पाने के लिए गुरुवार को सैकड़ों युवाओं ने स्थानीय राजीव भवन में साक्षात्कार दिया।

2 min read
Google source verification
jobs.jpg

jobs.jpg

छिंदवाड़ा. देश, विदेश और स्थानीय स्तर पर मोटी वेतन वाली नौकरी पाने के लिए गुरुवार को सैकड़ों युवाओं ने स्थानीय राजीव भवन में साक्षात्कार दिया। देश ही नहीं विदेश की नामी कंपनियों ने छिंदवाड़ा पहुंचकर विभिन्न पदों के लिए उपस्थित युवक और युवतियों का साक्षात्कार लिया है। चयनित युवाओं का दूरभाष के माध्यम से दूसरा साक्षात्कार भी लिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ की पहल पर छिंदवाड़ा, बेंगलुरु और दुबई में 19 लाख रुपए 10 लाख रुपए, 7 लाख रुपए व 5 लाख रुपए की तनख्वा वाली नौकरी पाने का अवसर जिले के शिक्षित युवक और युवतियों के लिए उपलब्ध कराया गया। सैकड़ों की संख्या में राजीव भवन साक्षात्कार देने पहुंचे युवाओं को सबसे पहले साक्षात्कार प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं चयन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। युवाओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ के द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार ऐसे साक्षात्कार आयोजित कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी विभिन्न कंपनियों के द्वारा छिंदवाड़ा में साक्षात्कार लिए जाएंगे। हमारे दोनों ही नेता की सोच युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार से जोडऩे की है। अगर आज सफल नहीं हुए तो निराश होने की जरूरत नहीं। आगामी समय के लिए अपनी तैयारी जारी रखें।

चयनित युवाओं का एचआर लेगा साक्षात्कार
जिला कौशल विकास समन्वयक आतिश ठाकरे ने बताया कि दुबई स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं देश की पहली माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट कू एप के लिए बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर व सेंटम फाउंडेशन ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया है। चयनित अभ्यार्थियों को दूरभाष पर सूचना दी जाएगी साथ ही एचआर द्वारा दूरभाष पर एक और साक्षात्कार लिया जाएगा। उपस्थित युवाओं का साक्षात्कार इश्यासॉफ्ट के डायरेक्टर संजय सोनी, सतीश पवार, एचसीएल कलस्टर हैड मनीश डेनियल, कू एप से पलक गौतम, डाली परसवानी, साक्षी शर्मा, साक्षी शर्मा, पलक भारद्वाज कृति जावा, राजोल खिरबड़कर, नेहा इनवाती, वैशाली पवार, आदित्य सेठिया, कीर्ति सोनी, अभिषेक राय ने लिया। वहीं इस अवसर पर कांग्रेस के दीपक यादव, पंकज शुक्ला, कपिल मिश्रा, पप्पू यादव, हरींद्रराव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।