Mansoon update : चित्रकूट जनपद में आज पारा 34 डिग्री तक जाने की संभावना है।लगातार जनपद में गर्मी का प्रकोप जारी था। लेकिन दो दिन से हुई हल्की फुल्की वर्षा से मौसम में थोड़ा बदलाव तो हुआ है। लेकिन इस थोड़ी बहुत हुई बारिश ने उमस को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग में अनुसार आज फिर दिन पर दिन इस बढ़ रही गर्मी से लोग को थोड़ी राहत मिलने की पूरी संभावनाएं है। मौसम विभाग के अनुसार चित्रकूट,बांदा में आज भी बारिश होने के पूरे पूरे आसार भी बन रहे है।
बता दे की आसमान में आज चित्रकूट,बांदा,महोबा में आज सुबह से तेज धूप निकल आई है। आज का तापमान 26 डिग्री तक जाएगा। और सुबह से ही आसमान से तेज धूप के साथ उमस बढ़ सी गई है। लेकिन आज फिर से हल्की फुल्की वर्षा और ठंड हवाओं के साथ बारिश होने आसार है। वही सुबह का तापमान 27 डिग्री से शुरू हुआ। और 26 डिग्री तक जाने वाला है।
वही अगर मौसम विभाग की बात करें तो चित्रकूट,बांदा,महोबा में मिश्रित बादलों और दोपहर में धूप के साथ आज शनिवार को छिटपुट गरज के साथ बारिश होने के आसार है। और दिन में हवाएं ददपू 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकती है। साथ ही बारिश की संभावना 40%ही जताई जा रही है।
वहीं शनिवार यानि आज शाम महोबा,बांदा और चित्रकूट में न्यूनतम तापमान की बात करे तो आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जाने वाला है। और हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। और देर शाम बारिश की संभावना 50 % जताई जा रही है। हालाकि दो दिन से शुरू हुई हल्की फुल्की बारिश से जहां एक तरफ लोगो को गर्मी से निजात मिल रही है। तो वही इस बारिश से उमस भी बढ़ा दी है।