4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़

फुटबॉल व हैंडबॉल में चित्तौड़ पुलिस टीम का चैंपियनशिप पर कब्जा

चित्तौडग़ढ़ में आयोजित पुलिस की तीन दिवसीय रेंज स्तरीय अन्तर जिला प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। फुटबॉल व हैंडबॉल में चित्तौडग़ढ़ की टीम चैंपियन रही। जबकि बास्केटबॉल व कबड्डी में उप विजेता रही। चित्तौडग़ढ़ को जनरल चैंपियनशिप प्रदान की गई।

Google source verification

चित्तौडग़ढ़
चित्तौडग़ढ़ में आयोजित पुलिस की तीन दिवसीय रेंज स्तरीय अन्तर जिला प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। फुटबॉल व हैंडबॉल में चित्तौडग़ढ़ की टीम चैंपियन रही। जबकि बास्केटबॉल व कबड्डी में उप विजेता रही। चित्तौडग़ढ़ को जनरल चैंपियनशिप प्रदान की गई।
अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल व हॉकी के फाइनल मैच खेले गए। पुरुष वर्ग में चित्तौडग़ढ़ ने फुटबॉल व हैंडबॉल में चैम्पियनशिप जीती। महिला वर्ग में भी वॉलीबॉल व बास्केटबॉल में चित्तौड़ की टीम उप विजेता रही। जिम्नास्टिक, कुश्ती, जूड़ो व वुशू में भी चित्तौडग़ढ़ को चैंपियनशिप प्रदान की गई। खेलों में जीत और अंको के आधार पर निर्णायकों ने चित्तौडग़ढ़ को जनरल चैम्पियनशिप का दावेदार घोषित किया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आम्र्ड बटालियन विशाल बंसल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। एडीजी बंसल ने कहा कि पुलिस कर्मी अपराधों की रोकथाम के साथ खेलों को भी समय दें। स्वागत उद्बोधन व प्रतियोगिता प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने प्रस्तुत किया।
पुलिस लाइन में खेले गए फुटबॉल के फाइनल मैच में चित्तौड़ ने बांसवाड़ा को व हॉकी में पीटीएस खेरवाड़ा ने उदयपुर की टीम को पराजित किया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए बास्केटबॉल के पुरूष व महिला वर्ग के फाइनल मैच में उदयपुर ने चित्तौडग़ढ़ को हराया। मेजर नटवर सिंह स्कूल में खेले गए कबड्डी पुरूष के फाइनल मैच में प्रतापगढ़ टीम व महिला में डूंगरपुर टीम विजयी रही। हैंडबॉल पुरूष वर्ग में चित्तौडग़ढ़ ने खेरवाड़ा को व महिला वर्ग में उदयपुर ने बांसवाड़ा को हराया। भारोत्तोलन पुरुष में राजसमंद व महिला में उदयपुर को चैंपियनशिप प्रदान की गई। एथलेटिक्स पुरूष में पीटीएस खेरवाड़ा व महिला में उदयपुर, ताइक्वांडो पुरूष में उदयपुर व महिला में बांसवाड़ा को चैंपियनशिप प्रदान की गई।
समापन समारोह में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा अभिजीत सिंह, एसपी उदयपुर विकास शर्मा, एसपी प्रतापगढ़ अमित कुमार, डीएफओ सोनल, जिला परिषद सीईओ स्नेहल, जिले के पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।