चित्तौड़गढ़

Chittorgarh: शहर में स्कूटी सवार युवती का खौफ, अनोखी वारदातों से लोग हैरान, जानें पूरा मामला

चित्तौड़गढ़ शहर के प्रताप नगर इलाके में पिछले दो महीने से चोरी की अनोखी वारदात से लोग हैरान हैं। स्कूटी पर सवार होकर घरों के बाहर सूख रहे कपड़े चुराने वाली एक युवती चर्चा का विषय बनी हुई है।

less than 1 minute read
स्कूटी सवार युवती का खौफ, पत्रिका फोटो

Chittorgarh Crime: चित्तौड़गढ़ शहर के प्रताप नगर इलाके में पिछले दो महीने से चोरी की अनोखी वारदात से लोग हैरान हैं। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर घरों के बाहर सूख रहे कपड़े चुराने वाली एक युवती चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि वारदात को अंजाम देते हुए यह युवती सीसीटीवी में कैद हुई है। क्षेत्र में पिछले दो महीने में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा हुई वारदातों से लोगों में भय व्याप्त है।

ये भी पढ़ें

हैलो… मैं उसे वॉक पर ला रही हूं, तुम तैयार रहना… पति की हत्या के लिए पत्नी ने रची ऐसी साजिश हिल गई पुलिस…

ये है मामला

जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में वार्ड नंबर 19 के पार्षद विजय चौहान के मकान के बाहर स्कूटी पर सवार होकर आई युवती, जिसने कपड़े से चेहरा ढ़क रखा था। मकान के बाहर कुछ समय तक वह स्कूटी पर बैठकर फोन पर बात करती रही। मौका मिलते ही पार्षद के बाहर सूख रहे कपड़े चुराकर स्कूटी पर फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखने पर युवती चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दी।

दो महीने में डेढ़ दर्जन से ज्यादा चोरी

प्रताप नगर क्षेत्र में पिछले दो माह में घरों के बाहर सूख रहे कपड़े चुराने की करीब डेढ़ दर्जन वारदातें हो चुकी हैं। कपड़ों की चोरी की घटनाओं को लेकर हालांकि लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में चोर के हौंसले बुलंद होने के कारण वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

ये भी पढ़ें

Historysheeter : पूरे वल्र्ड में चित्तौड़ पुलिस का वांटेड दुबई से चला रहा नेटवर्क …पढ़े पूरी खबर

Updated on:
20 Aug 2025 03:18 pm
Published on:
20 Aug 2025 03:00 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर