ठेकेदार ने आठ दिन पहले पानी की पाइपलाइन शिफ्टिंग के दौरान पुरानी को तोड़ दिया, इससे करीब दो हजार से ज्यादा आबादी की कॉलोनियों में जलापूर्ति बंद हो गई है। विरोध कर रहे मुकेश माली ने बताया कि नाडोल्या, गुर्जर बस्ती, छीपा कॉलोनी, माली मोहल्ला सहित आसपास की कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है।