2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, सोमवार को भी बदलेगा मौसम

चित्तौड़गढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के चलते शाम को करीब आधा घंटा बारिश हुई। गांवों में बैर आकार के ओले गिरे। इससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका

चित्तौड़गढ़। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शाम को करीब आधा घंटा बारिश हुई। गांवों में बैर आकार के ओले गिरे। इससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। ओले से सरसों की कटी फसल और अफीम की फसलों में नुकसान पहुंचने की संभावना है, जबकि गेहूं, जौ, चना की फसलों में बारिश से फायदा होगा।

शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद बादल छाए। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। हालांकि बीच-बीच में धुंधली धूप जरूर खिली। वहीं शाम करीब सात बजे तेज गरजना के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। कुछ देर हुई झमाझम बारिश ने अफीम किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

सोमवार को बारिश का अलर्ट

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तीन फरवरी तक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूतनम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। तामपान में बढ़ोत्तरी के कारण आमजन को सर्दी से राहत मिली है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग