
टोलूका लुहारिया गांव के पास बुधवार को पिकअप पलटने से 25 जने घायल हो गए। ये लोग गोपालपुरा गांव से अपने परिजन से दाह संस्कार में भाग लेने के लिए पिकअप में सवार होकर बलकुंडी जा रहे थे।
छह घायलों को बेगूं चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शेष को मध्यप्रदेश के नीमच व रतनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार गोपालपुरा निवासी मांगीबाई , सोहनी बाई, जराव बाई,उर्मिला, धापू व नंदू बाई मेघवाल परिजनों के साथ बलकुंडी में अपने परिजन के दाह संस्कार में भाग लेने बलकुंडी जा रहे थे।
रास्ते में टोलूका लुहारिया के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 25 जने घायल हो गए। छह महिलाओं को बेगूं चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शेष को मध्यप्रदेश के नीमच व रतनगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Published on:
08 Jun 2016 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
