चित्तौड़गढ़

अब खेलों में मैडल जीतने वालों को सरकार करेगी मालामाल, कर दिया इतना बड़ा ऐलान

प्रदेश के सरकारी कर्मचारी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाएंगे तो सरकार भी उन्हें वेतन वृद्धि समेत अन्य सहूलियत देगी। सरकारी नौकरी में रहते हुए कर्मचारी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा तो आर्थिक फायदा होगा।

2 min read

चित्तौड़गढ़. प्रदेश के सरकारी कर्मचारी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाएंगे तो सरकार भी उन्हें वेतन वृद्धि समेत अन्य सहूलियत देगी। सरकारी नौकरी में रहते हुए कर्मचारी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा तो आर्थिक फायदा होगा।

उन्हें स्पेशल अलाउंस इन्क्रीमेंट दिया जाएगा। चुनावी साल में हर वर्ग को खुश करने के साथ राज्य सरकार अब सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेगी। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को खेलों में राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने पर अतिरिक्त इन्क्रीमेंट के रूप में आर्थिक लाभ देने का प्रावधान किया है।

6 माह में करना होगा दावा
ग्रेड पे 1700 एल-1 से 2400 एल-7 तक 480 रुपए, ग्रेड पे 2800 एल-8 से एल-10 तक 570 रुपए, एल- 11 को 900 रुपए, एल-12 को 1300 रुपए व एल-13 से एल-15 तक 1240 रुपए का स्पेशल अलाउंस इन्क्रीमेंट दिया जाएगा। इसी प्रकार एल-24 को 2250 रुपए का फायदा होगा। इसमें पात्र कर्मचारी-अधिकारी को प्रतियोगिता के संपन्न होने की तारीख से 6 माह के भीतर दावा करना होगा।
यह भी पढ़ें : अब 8 लाख से कम वार्षिक आय वालों को मिलेगी ये सुविधा, SSO ID या E-Mitra से कर सकेंगे Update

पांच से अधिक विशेष वेतन वृद्धि नहीं
राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने पर एक विशेष वेतन वृद्धि व अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता हासिल करने पर व्यक्तिगत वेतन के रूप में दो विशेष वृद्धि की अनुमति दी जाएगी। किसी व्यक्ति को दिए जाने वाले व्यक्तिगत वेतन की आय में विशेष वेतन वृद्धि की कुल संख्या उसके सेवाकाल में 5 से अधिक नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot के 3 नए जिलों की सौगात के बाद, देखें कितने हुए जिले, यहां देखें राजस्थान के कुल जिलों की लिस्ट


पदक धारक होंगे पात्र
खेल प्रकोष्ठ विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. मुकुट बिहारी जांगिड़ की ओर से जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीय कर्मचारियों-अधिकारियों को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दृष्टि से यह निर्णय लिया है। इसमें इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता व संबद्धता प्राप्त खेलों की राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं, व्यक्तिगत, टीम स्पर्धाओं, टूर्नामेंट, अखिल भारतीय सिविल सेवा स्पर्धाओं और पैरा खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेडलधारक राजकीय कर्मचारी-अधिकारी (खिलाड़ी व मैनेजर सहित) को व्यक्तिगत वेतन के रूप में स्पेशल अलाउंस इन्क्रीमेंट दिया जाएगा।

Published on:
08 Oct 2023 03:43 pm
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ के स्कूल में मौत का जाल: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाए बिजली के तार, स्पार्किंग से मचा हड़कंप

मेवाड़ की बल्ले-बल्ले! उदयपुर से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत की सौगात, अब सिर्फ 4.5 घंटे में पूरा होगा सफर

चित्तौड़गढ़ की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 500 मीटर दूर गिरे बॉयलर के पार्ट्स; 5KM तक धमाके की गूंज से दहशत में आए लोग

Chittorgarh Congress: चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में गुटबाजी, आंजना और जाड़ावत गुट आमने-सामने, पंचायत चुनाव में लग सकता है झटका!

राजस्थान में यहां जाट समाज ने प्री-वेडिंग और फिजूलखर्ची पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइन

अगली खबर