4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़

चार माह में डेढ़ करोड़ से सुधरी पुराने अस्पताल भवन की सेहत

शहर को मेडिकल कॉलेज की सौगात से पहले ही डेढ करोड़ रूपए खर्च कर सबसे पुराने अस्पताल भवन की सेहत में सुधार कर दिया गया है।

Google source verification

चित्तौडग़ढ़
शहर को मेडिकल कॉलेज की सौगात से पहले ही डेढ करोड़ रूपए खर्च कर सबसे पुराने अस्पताल भवन की सेहत में सुधार कर दिया गया है।
कलक्ट्रेट के सामने स्थित पुराने अस्पताल भवन की रंगाई-पुताई और मरम्मत करवाकर जीर्णोद्धार किया गया है। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत व जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के एक-एक कमरे का जायजा लिया। इस दौरान नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा व चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

सैटेलाइट अस्पताल के काम आ सकता है यह भवन
राज्य मंत्री जाड़ावत ने बताया कि भवन में बरसों तक जिला चिकित्सालय संचालित हुआ था। जिला अस्पताल के नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन में समाजकंटकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। भवन भी जर्जर हो गया था। इस भवन का जीर्णोद्धार करवाने का निर्णय किया गया, ताकि उसका उपयोग भविष्य में अस्पताल, कार्यालय या मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यकता होने पर किया जा सके। चार माह में ही भवन को नया रूप दे दिया गया है। जाड़ावत ने कहा कि इस भवन में सैटेलाइट अस्पताल खोलने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।