24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chittorgarh : राजस्थान में अब इस काम की जांच होगी ईडी और इनकम टैक्स की तर्ज पर

प्रदेश में हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इनकी फोटो के साथ जिओ टैगिंग की जा रही है। लगाए गए पौधों की तीन स्तर पर जांच कराई जाएगी। इसमें दो सरकारी एवं एक थर्ड पार्टी ऑडिट कराई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 5 Aug 2025, 11:07 AM IST

पत्रकारों से बातचीत करते वन पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा।

चित्तौडगढ़़. प्रदेश में हरियालो राजस्थान के तहत किए जा रहे पौधरोपण की इनकम टैक्स और ईडी की तर्ज पर जांच करवाई जाएगी। जांच तीन स्तर पर होगी। संभाग स्तर पर भोपाल और जोधपुर की सरकारी एजेंसी और एक थर्ड पार्टी ऑडिट इनकम टैक्स और ईडी की तर्ज पर जांच करेगी। चित्तौडगढ़़ दौरे पर आए वन पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि एजेंसी को बंद लिफाफा देकर जांच करवाई जाएगी। जांच एजेंसी बताएगी की कहां पर कितने पौधे पनप रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे है और ना ही कमजोर कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि जो पौधे हमने लगाए हैं उनका संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पौधे काटे जाने के मामले में कहा कि कहीं भी वन क्षेत्र में खेजड़ी के पौधे नहीं काटे जा रहे हैं। एजेंसी किसानों की जमीन लीज पर लेकर प्लांट लगा रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए लव कुछ वाटिका, नगर वन और ग्रीन लंग्स आदि बनाने की शुरुआत की गई है। इसमें से कई का निर्माण पूरा हो चुका है और कुछ निर्माणाधीन है। मेरा मानना है कि इसमें सुबह और शाम को घूमने आने वालों को नि:शुल्क आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा टिकट लगाया जाए और इससे होने वाली आय से वहां कार्य करवाए जाए। नगर वन के प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभलगढ़ जाने के दौरान देखा कि रेवेन्यू जमीन पर स्थित पहाड़ को खोदा जा रहा है, मिथक होता है कि वन विभाग की भूमि पर खुदाई हो रही थी। आरोप वन विभाग पर लगता है। वन विभाग में कहीं पर भी अवैध खनन नहीं हो रहा है।

अब तक 7.91 करोड़ लगाए पौधे

मंत्री शर्मा ने कहा कि पिछले साल केन्द्र सरकार ने राजस्थान सरकार को 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। राज्य सरकार ने इसके मुकाबले 7.35 करोड़ करोड़ पौधे लगाए थे। इस बार योजना में लक्ष्य बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया। इसमें 27 जुलाई को राज्य स्तरीय वन महोत्सव में एक ही दिन में 2.51 लाख पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक 7.91 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है।

फोटो के साथ पहली बार हो रही जियो टैगिंग

राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माह के अभियान की शुरुआत की थी। पिछले साल केन्द्र की ओर से दिए गए लक्ष्य से अधिक पौध रोपण करने पर प्रधानमंत्री ने मन की बात भी राजस्थान का उल्लेख किया था। उन्होने कहा कि हरियालो राजस्थान योजना के तहत वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पौधे लगाने पर फोटो के साथ जियो टैगिंग पहली बार की जा रही है, पिछसे साल सिर्फ जियो टैगिंग की गई थी। सभी सरकारी विभाग, स्कूल, एनजीओ सब मिलजुल कर पौधे लगाए जा रहे हैं। राजस्थान को मॉडल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से हम ही नहीं पूरा विश्व इससे जूझ रहा है। पौधा लगाकर ही प्रकृति के संरक्षण करने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग