25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खुश खबरी : अब शीघ्र ही बीकानेर से हरिद्वार के बीच चलेगी एक और ट्रेन

शेखावाटी के लोगों को अब हरिद्वार जाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 29 Nov 2017, 10:40 PM IST

Another train will run between Bikaner and Haridwar shortly

Another train will run between Bikaner and Haridwar shortly

चूरू. शेखावाटी के लोगों को अब हरिद्वार जाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेेंगे। इसके लिए केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री ने रेलवे अधिकारियों को दिसंबर माह में बीकानेर-हरिद्वार ट्रेन चलाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सांसद राहुल कस्वां ने रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन से दिल्ली में मुलाकात की है।

सांसद ने रेल राज्य मंत्री गोहेन को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बीकानेर डिविजन के हिसार से हरिद्वार तक ट्रेन चलाए जाने के लिए एक प्रस्ताव भिजवाया था। इसके लिए चूरू लोकसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से बीकानेर से हरिद्वार तक ट्रेन की मांग की जाती रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह टे्रन रख-रखाव के लिए हिसार में 22 घंटे तक खड़ी रहती है। यदि इस गाड़ी का संचालन हिसार की बजाय बीकानेर से किया जाए तो इसके रखरखाव की समस्या नहीं रहेगी। लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस पर रेल राज्यमंत्री ने सहमति प्रदान की और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को इस गाड़ी का संचालन बीकानेर से किए जाने के निर्देश दिए।

आज होगा उद्घाटन

सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि रेल राज्य मंत्री इस ट्रेन का उद्घाटन गुरुवार को कुरुक्षेत्र से करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। जिसमें दो दिन हिसार व एक दिन बीकानेर से इसका संचालन होगा। लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

इस तरह रहेगा टाइम टेबल

उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के मुताबिक गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा चार दिसंबर से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को रात 11.०५ बजे रवाना होकर मंगलवार दोपहर 15.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दो दिसंबर से हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार को शाम 16.20 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 7.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी। ट्रेन में दो थर्ड एसी, पांच द्वितीय शयनयान श्रेणी, पांच साधारण श्रेणी तथा दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे। ट्रेन के नियमित संचालन से बीकानेर, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, सहारनपुर, रूड़की सहित मार्ग में आने वाले अनेक शहर-कस्बों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।


चूरू-फतेहपुर अमान परिवर्तन का उद्घाटन नौ दिसंबर को!

सांसद राहुल कस्वा ने चूरू से फतेहपुर तक गाड़ी संचालन किए जाने को लेकर रेल राज्य मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस आमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है। सीआरएस में इस मार्ग को गाडी संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया है। अब इस रेल मार्ग पर चूरू से सीकर तक गाडी का संचालन किया जाए। इसके लिए उन्होंने उद्घाटन के लिए चूरू आने का न्यौता दिया। जिस पर रेल राज्य मंत्री गोहेन ने नौ दिसंबर को आने की सहमति दी प्रदान की है।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग