18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज हवाओं और बरसात से गिरी बाजरे की फसल

क्षेत्र में शनिवार रात को आई तेज हवाओं व बूंदाबांदी ने धरती पुत्रों की चिन्ता को बढ़ा दिया है। तेज हवा ने 5 से सात फीट ऊंचे बाजरे की फसल को गिरा दिया है।

2 min read
Google source verification
तेज हवाओं और बरसात से गिरी बाजरे की फसल

तेज हवाओं और बरसात से गिरी बाजरे की फसल

सुजानगढ़. क्षेत्र में शनिवार रात को आई तेज हवाओं व बूंदाबांदी ने धरती पुत्रों की चिन्ता को बढ़ा दिया है। तेज हवा ने 5 से सात फीट ऊंचे बाजरे की फसल को गिरा दिया है। इससे बाजरे के सिट्टे मिट्टी में मिल गए। जबकि पिछले कुछ दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते फसलें जलने लगी हैं, जिसके कारण मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। विशेषकर बाद में बुवाई करने वाले किसानों को चिंता सता रही है कि तापमान नहीं गिरा और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो शायद बीस-तीन फीसदी फसल खराब हो सकती है। इधर, मतीरा, काकडिय़ा व काचरे की बेलें भी जलने लगी है। जबकि गत 10 दिनो से भीषण गर्मी के साथ चलने वाली हवा (झोला) से तिल, मोठ, मूंग, ग्वार के पत्ते जल गए है। उपखण्ड में इस बार इन्द्रदेव मेहरबान नहीं रहे फि र भी एक पखवाड़े पहले तक सभी फ सलें ठीक दिखाई दे रही थी लेकिन अब मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जून से अब तक औसत बरसात 300 एमएम के मुकाबले 180 एमएम ही बरसात हुई फिर भी किसानों की अच्छी फ सल की उम्मीद थी लेकिन अब चल रही झुलसाने वाली हवा से किसानो के चेहरों पर चिन्ता की लकीरे देखने को मिल रही है। जून से शुरु हुआ बारिश का दौर सितम्बर तक जारी रहा, लेकिन अब बढ़ता तापमान किसानों के लिए चिन्ता का विषय बन गया है। पिछले बीस दिन से तापमान में बढ़ोतरी नजर आ रही है। सितम्बर में भी तापमान 35 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इसका असर खेतो में खड़ी फ सलों पर पड़ रहा है। विशेषकर मूंग, मोठ ओर तिल की फ सलों पर इसका असर ज्यादा आ रहा है। स्थिति यह है कि इन फ सलों के पौधे जलने लगे हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इन फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा और भरपूर पैदावाक की उम्मीदें कम हो जाएंगी। 84 वर्षीय गिरधारीलाल मंडा व पीथाराम ज्याणी ने सरकार से मांग की है कि फ सलों का सर्वे अब पुन: करवाकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।
तेज बारिश से फसलों को नुकसान
सांखूफोर्ट. क्षेत्र में शनिवार को हुई तेज बारिश से मूंग, मोठ, चंवला व बाजरे की फसल में नुकसान हो गया। इस बार पछेती बोई गई खरीफ फ सल से अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार को हुई तेज बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं खारियाबास गांव के सुरेश जाखड़, राजू, विजयपाल, सुरेश, हनुमान, मामराज प्रजापत, अमर सिंह सहित कई किसानों ने बताया खेत में कटाई की गई फ सल तेज आंधी के साथ बारिश से उड़ गई।