14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather : राजस्थान के इस जिले में मार्च में छाया कोहरा, चली हवाएं गहराए बादल, अधिकतम तापमान में आई गिरावट

मौसम केन्द्र के अनुसार जहां पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमान में गिरावटी दर्ज की गई वहीं पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

चूरू. चैत्र कृष्ण पक्ष दसमी आते आते एक बार फिर मौसम बदलाव के मोड पर आया। शुक्रवार को आसमान में बादलों के छाए रहने से धूप के तेवर नरम पड़े तथा हवाए चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अंचल के कुछ क्षेत्रों में चैत्र माह में कोहरे की चादर छाने पर मौसम के जानकारों ने आश्चर्य व्यक्त किया। दिनभर बादलों की आवाजाही रहने से अधिकतम तापमापी पारा लुढ़का। मौसम केन्द्र ने न्यूनतम 20.6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 34.6 रहा।

रबी फसल की कटाई में आई तेजी
अंचल में पश्चिमी विक्षोभ के असर को देखते हुए किसानों ने खेतों में रबी फसल में चने और सरसों की कटाई तेज कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार सरसों की कटाई का कार्य अंतिम दौर में है लेकिन चने आदि की कटाई अभी चल रही है। बारिश से कही फसल खराब नहीं हो जाए इसलिए कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

बूंदाबांदी की संभावना
मौसम केन्द्र के अनुसार जहां पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमान में गिरावटी दर्ज की गई वहीं पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है। 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र सहित बीकानेर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

सांखू फोर्ट में छाए बादल
सांखू फोर्ट. पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद आसमान के बादलों को आवाजाही बढ़ने के साथ ही धूप छांव को स्थिति रही। किसानों ने बताया कि इन दिनों में खेतों में किसान चने को कटाई का काम कर रहे है जिन्हें बादलों की आवाजाही से गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन वे बारिश में फसलों में नुकसान होने की आशंका व्यक्त करते है। कालाना टिब्बा के किसान बलवान काजला ने बताया कि पिछले दो दिनों से बादल छाए रहे हे साथ ही तेज हवा का दौर से खेतों कटाई की गई। चने को फसल को लेकर चिंता बनी हुई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में छाया कोहरा
सादुलपुर. सर्दी की विदाई और मार्च माह में गर्मी की दस्तक के बीच शुक्रवार अल सुबह क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अचानक छाया कोहरा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। क्षेत्र के गांव भाकरां, राधा बड़ी, राधा छोटी, थानमठुई, गागड़वास, सुधीवास, बीराण, खैरू बड़ी और खैरू छोटी सहित आसपास के गांवों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

दिनभर हल्की बादलवाही रहने के कारण गर्मी का असर कम रहा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन हैरान नजर आए, वहीं खेतों में रबी फसलों की लावणी और कटाई में जुटे किसानों के लिए मौसम अनुकूल बना रहा। तेज धूप नहीं होने से किसानों को खेतों में काम करने में काफी राहत मिली।

ग्रामीण क्षेत्र के किसान नरेंद्र सिंह मेहरा, चंद्रभान मितड और मेवा सिंह मेहरा (राधा बड़ी) आदि किसानों ने बताया कि क्षेत्र में हल्के विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। किसानों के कहे अनुसार प्रतिदिन मौसम में परिवर्तन हो रहा है।।वहीं कुछ किसानों ने इसे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव भी बताया। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च माह में कोहरा छाना इसी बदलते मौसम की एक झलक माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग