14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में SOG की बड़ी कार्रवाई, फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर सरकारी शिक्षिका बनी 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार

Rajasthan Teacher Recruitment Scam: राजस्थान में फर्जी खेल प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई की है। चूरू जिले से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में नौकरी पाई थी।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Akshita Deora

Mar 14, 2026

SOG Action

गिरफ्तार महिलाएं (फोटो: पत्रिका)

SOG Big Action On Fraud Certificate: उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में फर्जी खेल प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर नौकरी पाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान चूरू जिले से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसओजी की टीम ने राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर एक साथ रेड डाली। इसी कार्रवाई के तहत चूरू जिले में भी छापेमारी की, जहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

दोनों महिलाओं ने लगाए थे खेल के फर्जी सर्टिफिकेट

एसओजी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चूरू की एकता थालोर पुत्री दिलीप सिंह और बीदासर निवासी बबीता जाखड़ पुत्री हरकराम शामिल हैं। बताया गया कि बबीता जाखड़ का ससुराल सुजानगढ़ में है। जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाओं ने खेल के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे से नौकरी हासिल की थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि फर्जी खेल प्रमाण पत्रों का यह नेटवर्क बीदासर, सुजानगढ़ और चूरू तक फैला हुआ है। एसओजी की टीम अब इस पूरे गिरोह और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

2024 में दर्ज हुआ था मामला

यह मामला वर्ष 2024 में दर्ज किया गया था, जिसके बाद से एसओजी लगातार इसकी जांच कर रही है। जांच के दौरान कई संदिग्ध प्रमाण पत्र और दस्तावेज सामने आए थे, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

एसओजी के डीआइजी अनिल देशमुख के निर्देशन में इस पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच अधिकारी डीएसपी बाबूलाल मुरारिया इस केस की पड़ताल कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग