16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu : स्कॉर्पियो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, 8 जने हुए घायल, सुजानगढ़-सालासर रोड पर लोढ़सर के पास हुआ सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार सालासर की ओर से मुकाम जा रहे थे, जबकि पिकअप सुजानगढ़ की ओर से सालासर जा रही थी। इसी दौरान लोढ़सर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सुजानगढ़. सुजानगढ़-सालासर रोड पर लोढ़सर के पास रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई तथा आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोगों को घायलों को गाड़ियों से बाहर निकालना पड़ा। राहगीर छापर के मुकेश खटीक की सूचना पर टीम ‘हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया, सिकंदर, आशीष सोनी, महावीर गोदारा (लोढ़सर), बोदू गोदारा, जग्गू सिंह, मनोज प्रजापत, चंदू आदि लोगों ने घायलों को सुजानगढ़ अस्पताल के आपातकाली वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने स्कॉर्पियो सवार सूरज पुत्र कुंदन सिंह (25), निवासी उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में स्कॉर्पियो सवार सचिन पुत्र हरद्वारी लाल बिश्नोई (26) निवासी गदरा (तहसील भादरा), भरतलाल पुत्र स्वराज बिश्नोई (60), अंगूरी पत्नी संतलाल बिश्नोई (55), आनंद पुत्र संतलाल बिश्नोई (24), सुनीता पत्नी आनंद बिश्नोई (23), दयानंद पुत्र भरतलाल बिश्नोई (24) तथा पिकअप सवार राजेंद्र पुत्र कुरड़ा राम जाट (60) निवासी सोंथली, नवलगढ़ और कपिल पुत्र मनरूप जाट (30) निवासी रामलालपुरा, उदयपुरवाटी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार सालासर की ओर से मुकाम जा रहे थे, जबकि पिकअप सुजानगढ़ की ओर से सालासर जा रही थी। इसी दौरान लोढ़सर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सुजानगढ़ अस्पताल में डॉ. कमल धानिया, रामरख, मनोज सेवदा तथा नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का उपचार किया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सुजानगढ़ भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक सूरज हिसार में सचिन के साथ कंप्यूटर लाइन में काम करता था और अपने साथियों के परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा रहा था।