10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu Accident: आर्मी जवान दोस्त इंतजार करता रह गया, स्टेशन पहुंचने से पहले हादसे में चली गई दो दोस्तों की जान

Churu Road Accident: चूरू में दो युवक अपने आर्मी जवान दोस्त को रेलवे स्टेशन लेने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए भीषण हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Rakesh Mishra

May 10, 2026

Churu Accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। फोटो- पत्रिका

चूरू। सादुलपुर के गांव घणाऊ और खुड्डी के बीच डंपर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने मित्र को लेने सादुलपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उनका मित्र भारतीय सेना में कार्यरत है और छुट्टी लेकर गांव आ रहा था।

यह वीडियो भी देखें

गांव तक कोई साधन नहीं होने के कारण दोनों युवक उसे लेने निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की खबर मिलते ही गांव घणाऊ में शोक की लहर फैल गई। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि 70 वर्षीय प्रहलादराम जांगिड़ निवासी घणाऊ ने मामला दर्ज करवाया है।

दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ा

रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भतीजा कुलदीप (24) निवासी घणाऊ और भांजा राजेश (23) निवासी अजीतपुरा, भादरा कार से सादुलपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उनका मित्र सुरेंद्र भारतीय सेना में कार्यरत है और छुट्टी पर गांव लौट रहा था। इसी दौरान खुड्डी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही से कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सैनिक हुआ बेहोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के दरवाजे तोड़कर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। बाद में शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। दूसरी ओर, जब सैनिक सुरेंद्र रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसे दोस्तों की मौत की सूचना मिली तो वह बेसुध हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक राजेश कुमार मूल रूप से अजीतपुरा थाना भादरा का निवासी था और घणाऊ में अपनी बुआ के पास रहता था। वहीं कुलदीप के पिता कारपेंटर का काम करते हैं और उनकी आरा मशीन भी है। राजेश वहीं कारपेंटरी का काम सीख रहा था। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कुलवंत स्वामी ने बताया कि राजेश के एक भाई की करीब 20 वर्ष पहले नहर में डूबने से मौत हो गई थी। भाई की मौत के दो साल बाद राजेश का जन्म हुआ था, लेकिन अब उसकी भी सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में परिवार में कोहराम मच गया है।