केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधायक पण्डित अनिल भंवरलाल शर्मा के नेतृत्व में एसबीआई एवं एसबीआई कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
सरदारशहर. केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधायक पण्डित अनिल भंवरलाल शर्मा के नेतृत्व में एसबीआई एवं एसबीआई कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर अडानी को अवैध रूप से फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण एलआईसी और एसबीआई में जमा करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई खतरे में है। जिसको लेकर आमजन में भारी आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने मित्र अडानी को नाजायज रूप से फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और कहा की देश की जनता सब कुछ जान गई है। आगामी प्रदेश के 2023 के चुनाव और देश के 2024 के आम चुनाव में जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। ऐसे में फिर से प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र राजवी, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, मास्टर उमरदीन सैयद, व्यापार एवं उद्योग मण्डल के अध्यक्ष शिवभगवान सैनी, फारूक ज्यानमोहम्मद, जितेन्द्र स्वामी ओमप्रकाश नाई आदि ने अपने विचार व्यक्त कर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। इस अवसर पर बशीर खोखर, अशोक मेहरा, परमेश्वर दुबे, राजेश पारीक, शेर मोहम्मद बिसायती, बाला काजी, सिताराम चौहान, मनफूल खां फौजी, अंजू भाट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन ताराचंद सैनी ने किया। वही एलआईसी और एसबीआई कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी। लगातर प्रदेश काँग्रेस के द्वारा निर्देशित प्रदर्शनों में चौधरी की अनुउपस्थिति आमजनों मे चर्चा का विषय बनी हुई है। चौधरी की य़ह निष्क्रियता है या नाराजगी य़ह तो भविष्य के गर्भ में है।
रतनगढ़. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अडानी समूह एलआईसी और एसबीआई जैसी सरकारी संस्थाओं के बेहद जोखिम भरे लेनदेन को लेकर शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एलआईसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा ने किया व अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण कुमार चाकलान व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कालूराम मेघवाल ने की। इस मौके पर गोदारा ने कहा कि ङ्क्षहदुस्तान की जनता को पूर्ण विश्वास था कि रेलवे, भारतीय जीवन बीमा निगम, एयर इंडिया, एसबीआई आदि में अगर निवेश किया जाए तो हमारा पैसा सुरक्षित है। चार दिन पहले ही केंद्र सरकार द्वारा अपने चहेते अदानी ग्रुप द्वारा एफपीओ वापस लेने से भारतीय शेयर मार्केट गिर गया जिससे शेयर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, अरङ्क्षवद चाकलान, पं. महेशचन्द्र पुरोहित, देवकी पुजारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष हंसराज पारीक, भानीराम मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल, युवा कांग्रेस नेता रामवीर ङ्क्षसह राईका, पार्षद जगदीश खटीक, पार्षद नेमीचंद खटीक, पार्षद मुख्तार अहमद खान, महेश इंदौरिया, राजलदेसर मंडल अध्यक्ष जब्बार खोकर, इदरीश खत्री, पार्षद नवाब खान उपस्थित रहे।